Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

व्हीलचेयर पर बैठी थी ‘नागिन’, गाना बजते ही अचानक करने लगी डांस!

Published

on

‘नागिन’

Loading

क्या आपने कभी ‘नागिन’ को डांस करते देखा है? कुछ लोगों का जवाब होगा कि हां बीन की धुन पर देखा है। लेकिन जब उनसे पूछा जाएगा कि क्या आपने नागिन को व्हीलचेयर पर डांस करते देखा है तो आपका जवाब निश्चित तौर पर न होगा।

‘नागिन’

आज हम आपको ऐसी ‘नागिन’ के बारे में बताने जा रहे हैं जो व्हीलचेयर पर डांस कर सकती है। जो भी इस ‘नागिन’ को व्हीलचेयर पर डांस करता देख रहा है वो हैरान रह जा रहा है।

‘नागिन’

आप भी चौंक गए न? आपको बता दें कि हम असली नागिन की बात नहीं बल्कि टीवी की ‘नागिन’ करिश्मा तन्ना की बात कर रहे हैं। दरअसल, मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

‘नागिन’

आए दिन लोग उनका हालचाल लेने के लिए उनसे मिलने उनके घर पहुंचते हैं। टीवी की ‘नागिन’ करिश्मा तन्ना भी फराह के हालात दरियाफ्त करने उनके घर पहुंची जहां वह व्हीलचेयर पर अचानक से ‘मैं नागिन तू सपेरा’ गाने पर डांस करने लगीं।

करिश्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि फराह की व्हीलचेयर सितारों के बीच खूब फेमस रही है। कई सितारे इससे पहले भी फराह की इस व्हीलचेयर पर बैठे नजर आ चुके हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending