Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

महिला ने की छेड़छाड़ की शिकायत, जज ने कोर्ट में ही नपवाया शख्स का प्राइवेट पार्ट

Published

on

Loading

वेलिंगटन। हैडलाइन आपको थोड़ा असहज कर रही होगी। पूरी घटना हैडलाइन से कुछ अलग नहीं है। जो लिखा है, वही हुआ है। एक महिला ने एक अनजान शख्स के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की। इस पर जज ने कोर्ट रूम में ही शख्स का प्राइवेट पार्ट नपवा डाला। हालाँकि बाद में शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट की लम्बाई को सार्वजानिक करने से मना कर दिया। इसलिए अदालत किसी फैसले पर नहीं पहुँच पाई और सुनवाई को जारी रखा है।

मामला है न्यूजीलैंड का। जहाँ की एक कोर्ट में मंगलवार को कैपिटी के काउंसलर डेविड स्कॉट का प्राइवेट पार्ट को नापा गया। क्योंकि उन पर पिछले साल एक महिला काउंसिल स्टाफ ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एक फंक्शन के दौरान उनके शरीर से अपने प्राइवेट पार्ट को रगड़ा था। महिला ने आरोप लगाते हुआ कहा कि, उनके शरीर से एक चीज़ टच हुई थी जो करीब 4 से 5 इंच लंबी थी। इसके बाद जज पीटर हॉब्स ने एक असामान्य कदम उठाते हुए स्कॉट के डॉक्टर को कोर्ट की स्केल से पेनिस की लंबाई नापने की इजाज़त दे दी। हालांकि, हॉब्स प्राइवेट पार्ट के आकार को सार्वजनिक तौर पर ज़ाहिर करने से रोक दिया।

स्कॉट के वकील ने कोर्ट में बताया कि शिकायतकर्ता महिला के शरीर से गलती से स्कॉट का वॉलेट टच हुआ होगा। मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में जारी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending