Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

किरण बेदी की किताब आई ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो’

Published

on

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना में चल रहे पुस्तक मेले में सोमवार को देश की पहली भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी और समाजसेवी किरण बेदी की किताब ‘भ्रष्टाचार भारत छोड़ो’ का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक का लोकार्पण ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार ने किया। आनंद ने कहा कि यह किताब समाज में फैले भ्रष्टाचार को केंद्रबिंदु बनाकर लिखा गया है, इसलिए यह सभी को पसंद आएगी। खासकर युवाओं को विशेष रूप से आकर्षित और प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार से सभी लोग त्रस्त हैं और इस किताब में भ्रष्टाचार की ही चर्चा है।

आनंद ने किरण बेदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी का भ्रष्टाचार के खिलाफ लेखनी उठाना उनकी दक्षता और काबलियत को दर्शाती है। प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब के लोकार्पण के मौके पर किरण बेदी स्वयं मौजूद थीं। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार भारत की शासन प्रणाली में इस हद तक समाया हुआ है कि आम आदमी का प्रत्येक प्रशासनिक कार्य पर से विश्वास उठ चुका है। व्यापक रूप से फैल चुकी इस बीमारी को न्याय प्रणाली से ही दूर किया जा सकता है।”  इस मौके पर प्रभात प्रकाशन के राजेश शर्मा सहित कई प्रकाशक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। लोकार्पण के एक घंटे के बाद ही इस पुस्तक की 200 प्रतियां बिक गईं।

Do you think online essay writer pro-essay-writer.com the hotel industry should be regulated

फैशन

बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय

Published

on

Healthy Hair Tips

Loading

नई दिल्ली। वर्तमान समय की अनियमित दिनचर्या, जंक फूड्स और केमिकलयुक्त कॉस्मेटिक्स के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आजकल लोगों के बाल समय से पहले सफेद होने के साथ झड़ भी रहे हैं और पतले भी हो रहे हैं।

तमाम लोग अपने बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए तमाम जतन करते नजर आते हैं। क्या आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं और कई प्रयोग करने के बावजूद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इन आसान से उपाय अपनाकर आप भी अपने बाल बेहतर कर सकते हैं।

जानिए क्या हैं यह आसान उपाय

– केमिकल बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल बिल्कुल बंद कर दें और प्राकृतिक रूप से बालों की सफाई वाली चीज़ों का इस्तेमाल करें।

– हीट स्टाइलिंग या ऐसे ही अन्य उपाय जो आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं, उनसे दूरी बना लें।

– अपने बालों में आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें इनका रिजल्ट जल्द नजर आता है और लंबे समय तक बना रहता है।

– रोजाना योगाभ्यास करने से भी बालों की ग्रोथ होती है और उनकी क्वॉलिटी भी सुधरती है।

– एशेंसियल ऑयल्स से सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की अच्छे से मालिश करें।

– स्ट्रेस से दूर रहें, खुश रहें। जो ना केवल आपके बालों बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

– गुरुत्वाकर्षण बल के कारण हमेशा रक्त का संचार सिर से पैरों की तरफ ज्यादा होता है। अपने सिर में ब्लड का सर्कुलेशन तेज करने के लिए पैरों को ऊपर और सिर को नीचे करके उल्टे होने का भी योगाभ्यास करें।

– प्राकृतिक दिनचर्या का पालन करें और स्वस्थ रहें।

डिसक्लेमर: उपरोक्त जानकारी के पूर्ण सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।  

Continue Reading

Trending