Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

आलिया को ऋषि कपूर ने मान लिया बहू, सबूत देखकर आपको भी हो जाएगा यकीन!

Published

on

आलिया

Loading

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर हमेशा अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। रणबीर पहले दीपिका के साथ रिलेशन में थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद रणबीर ने कैटरीना का हाथ थाम लिया। लेकिन अब खबर है कि इन दिनों रणबीर और आलिया के बीच कुछ चल रहा है। बॉलीवुड के गॉसिप गलियारे में खबर है कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

आलिया

रणबीर और आलिया के इस कथित रिश्ते पर अब कपूर खानदान की भी मुहर लग गई है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर जता दिया है कि उन्हें आलिया बहू के रूप में पसंद हैं। दरअसल ऋषि ने एक ट्वीट में भट्ट परिवार की तारीफों के पुल बांधे हैं। यही नहीं पिछले दिनों आलिया के जन्मदिन पर रणबीर की मां नीतू कपूर भी मौजूद थीं।

आलिया

हाल ही में नीतू कपूर और आलिया के बीच सोशल मीडिया पर भी बढ़ती दोस्ती देखी गई। कहा जाता है कि रणबीर के अब तक के रिश्तों से उनकी मां नीतू कपूर खुश नहीं थीं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। नीतू कपूर और आलिया में बेहतर तालमेल देखने को मिल रहा है। बस यहीं से अब ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि रणबीर और आलिया का रिश्ता कपूर परिवार में स्वीकार्य है।

आलिया

संभव हैं कि आने वाले समय में आलिया भट्ट आलिया कपूर हो जाएं। गौरतलब है कि खुद आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रणबीर कपूर पर उनका क्रश है। वहीं इसके जवाब में रणबीर ने भी बताया था कि अलिया पर उनका ब्वॉय क्रश है। दोनों के इस बयान से बॉलीवुड के गलियारों में यह कयास लगाया जाने लगा है कि दोनों जल्द ही किसी रिलेशन में बंध सकते हैं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending