Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मजरूह सुल्तानपुरी को आप कभी भुला नहीं पाएंगे… सुनिए पांच गाने

Published

on

Loading

मजरूह सुल्तानपुरी नाम लेते ही आपके सामने एक ऐसे आदमी की तस्वीर सामने तैरने लगती है जो किसी की परवाह नहीं करता था, वो शायर थे गलत को गलत कहते थे, इसके लिए वो प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सामने भी नहीं झुके। इसके लिए उनको दो साल के लिए जेल भी जाना पड़ा था।

मजरुह सुल्तानपुरी हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गीतकार और प्रगतिशील आंदोलन के उर्दू के देश के सबसे बड़े शायरों में से एक थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के जरिए देश, समाज और साहित्य को नई दिशा देने का काम किया।

आज उनको याद करने का एक मतलब है। मजरुह सुल्तानपुरी ने 24 मई 2000 को दुनिया को अलविदा कहा था, इस गीतकार की आज 18वीं पुण्य तिथि हैै। आपको उन्हें याद करना चाहिए। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले एक गांव में साल 1919 की पहली अक्तूबर को मजरुह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था।

मजरुह सुल्तानपुरी ने फिल्म शाहजहां से इंडस्ट्री में शुरूआत की। उन्होंने तकरीबन साढ़े तीन सौ फिल्मों में आठ हजार गाने और सैंकड़ों गजलें लिखीं।

मजरूह सुल्तानपुरी पहले ऐसे गीतकार थे, जिन्हें दादासाहब फाल्के सम्मान दिया गया। यह सम्मान उन्हें फिल्म दोस्ती के गीत ‘चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे, फिर भी कभी अब नाम को तेरे..आवाज मैं न दूंगा..’ के लिए दिया गया। उनका एक मशहूर शेर गौर कीजिए…

‘मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर,
लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया…’

मजरूह सुल्तानपुरी के ये पांच गाने सुन आप

  1. जब दिल ही टूट गया

2. रहें न रहें हम महका करेंगे

3. एक दिन बिक जाएगा

4. चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे

5. लूटे कोई मन का नगर

Continue Reading

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending