Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दुनिया का एक मशहूर खिलाड़ी एक साथ दो हसीन महिलाओं से करेगा शादी, आप उसे जानते हैं

Published

on

Loading

दुनिया का एक मशहूर खिलाड़ी एक ऐसा काम करने जा रहे हैं, जिसे कोई भी सुनेगा तो एक बार तो चौंक ही जाएगा। यह मशहूर खिलाड़ी एक साथ दो महिलाओं संग अपनी शादी करने जा रहा है।

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो (38 वर्ष) कथिततौर पर दो महिलाओं से एक साथ विवाह करने जा रहे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने ब्राजील की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रोनाल्डिन्हो इस वर्ष अगस्त में अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा से शादी करेंगे।

अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा के संग रोनाल्डिन्हो

दोनों महिलाएं पिछले वर्ष दिसंबर से रियो डि जेनेरो में स्थित हवेली में रोनाल्डिन्हो की साथ रह रही हैं।

रोनाल्डिन्हो ने 2016 में बीट्रिज को डेट करना शुरू किया था जबकि प्रिस्किला को पहले से ही डेट कर रहे थे। दोनों महिलाओं को स्टार खिलाड़ी की ओर से 1,500 पाउंड का भत्ता भी मिलता है जिसे वह अपनी इच्छा के अनुसार खर्च कर सकती हैं।

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो

उन्होंने दोनों महिलाओं से पिछले वर्ष जनवरी में शादी करने के बारे में पूछा था और उनको सगाई की अंगूठी भी भेंट की थी। वह रियो स्थित सांता मोनिका कोंडोमिनियम में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। हालांकि, उनकी बहन देइसी शादी के खिलाफ हैं।

रोनाल्डिन्हो ने 2015 में आखिरी बार पेशेवर फुटबॉल खेला था। बता दें कि वह 2002 में ब्राजील के लिए विश्वकप जीतने वाली टीम के अहम सदस्य थे। इसके बाद वह 2003 से 2008 के दौरान स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए मैच खेलते दिखे। उन्हें 2004 और 2005 में फीफा का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर भी चुना गया था। ब्राजील के लिए 97 मैच खेलने वाले रोनाल्डिन्हो ने 33 गोल दागे हैं। (इनपुट आईएएनएस)

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending