Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ने चुन लिया हमसफर, नाम जानकर चौंक जाएंगे फरहान अख्तर!

Published

on

श्रद्धा कपूर

Loading

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर अपनी क्यूटनेस से लोगों की दिलों पर राज करती हैं। श्रद्धा का नाम फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है।

श्रद्धा कपूर

साभार इंटरनेट

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्रद्धा का अफेयर जाने माने फिल्म डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर के साथ चल रहा है। लेकिन अब खबर है कि रॉक 2 के कोस्टार फरहान अख्तर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर को नया साथी मिल गया है।

श्रद्धा कपूर

साभार इंटरनेट

बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि उनका नया प्यार सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ हैं। बता दें कि रोहन मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर राकेश श्रेष्ठ के बेटे हैं।

श्रद्धा कपूर

साभार इंटरनेट

मिली जानकारी के मुताबिक रोहन और श्रद्धा एक दूसरे को बचपन से जानते है और जुहू में साथ-साथ पले-बढ़े हैं। दोनों ही बचपन में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, वरुण धवन और रणबीर कपूर जैसे उन बच्चों के ग्रुप का हिस्सा थे जिनके माता-पिता का फिल्म इंडस्ट्री से कनेक्शन था।

सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों रोहन श्रद्धा की मुलाकातें का सिलसिला काफी बढ़ गया है दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending