अन्तर्राष्ट्रीय
नीलामी में 1 पन्ने की कीमत 524000 डॉलर…वाह
आप कई बार सुन होगा कि कोई सामान नीलामी करोड़ों रुपए में बिका, तो आपको भी आश्चर्य होता है। हम आपको जो बता रहे हैं उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। खबर है ही ऐसी 1 पन्ने की कीमत 524000 डॉलर। चौंक गए न।
यह बिल्कुल सही सूचना है। जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स ने उन्नीसवीं शताब्दी में बहुत कुछ लिखा है। वह दुनिया में अपने विचारों और लेख के लिए प्रसिद्ध हैं। कार्ल मार्क्स दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक समाजवाद का प्रणेता थे।
अब आप सोच रहे होंगे कि यहां कार्ल मार्क्स कहां से आ गए। खबर इन्हीं से संबंधित है।
कार्ल मार्क्स से संबंधित एक पांडुलिपि का एक पन्ना यहां एक नीलामी में 524,000 डॉलर में बिक गया। सरकारी समाचार पोर्टल, चाइना डॉट ओआरजी पर जारी रपट के मुताबिक, स्थानीय व्यापारी फेंग लुन द्वारा मुहैया कराया गया पन्ना सोमवार को शुरुआती कीमत से 10 गुना ज्यादा की कीमत पर बिक गया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रपट में कहा गया है, “यह दस्तावेज ‘कैपिटल : क्रिटिक ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी’ के मसौदे के रूप में जर्मन विचारक और दार्शनिक द्वारा लंदन में सितंबर 1850 से अगस्त 1853 के बीच लिखे गए 1,250 से ज्यादा पन्नों के नोट्स का एक हिस्सा था।”
इसी नीलामी में मार्क्स के समकालीन फ्रेडरिक एंगेल्स से संबंधित पांडुलिपि 16.7 लाख युआन में बिका। एंगेल्स ने मार्क्स के साथ मिलकर ‘कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो’ लिखी थी। यह नीलामी ऐसे समय में हुई है, जब चीन इसी महीने मार्क्स की 200वीं जंयती मना रहा है। (इनपुट आईएएनएस)
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अपने चार नागरिकों की हत्या के बाद चीन भड़का हुआ है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी हमले के तुरंत बाद चीन के दूतावास पहुंचे और राजदूत जियांग जैदोंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की कड़ी निंदा की, उन्होंने हमले को पाक चीन की दोस्ती को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया।
चीनी नागरिकों पर हुए हमले पर सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान के अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग ने कहा है कि यह हमला पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी की तरह है। ये बताता है कि पाकिस्तान को अभी सुरक्षा क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है। ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित लेख में उन्होंने इस हमले को उस हमले की कॉपी बताया जो 2021 में किया गया था, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इस लेख में ये भी कहा गया है कि इस तरह के हमले बताते हैं कि आतंकी ताकतें चीन और पाकिस्तन के आर्थिक गलियारे की सफलता नहीं देखना चाहती हैं और लगातार इसे विफल करने की साजिश रच रही हैं।
उधर अपने नागरिकों की मौत के बाद चीन ने घटना की गहन जांच की मांग भी कर डाली है। पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने आपात कार्य शुरू कर दिया है और पाकिस्तानी पक्ष से हमले की गहन जांच करने, दोषियों को कठोर सजा देने तथा चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपाय करने की मांग की है।”
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
नेशनल2 days ago
बीजेपी ने तीन राज्यों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, PM मोदी, शाह और योगी के नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
शिवसेना-शिंदे गुट के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, मोदी-शाह समेत कई बड़े नाम शामिल
-
नेशनल1 day ago
सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज
-
नेशनल1 day ago
ईडी ने सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार के घर पर मारा छापा, जानें क्या है मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
-
नेशनल2 days ago
ईडी की कस्टडी में केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी, शुगल लेवल 46 तक गिरा