IANS News
ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)| ट्रिपएडवाइजर ने ट्रैवलर्स चॉइस अवार्डस के विजेताओं की घोषणा की। इसमें ताजमहल को दुनिया में छठा, एशिया में दूसरा स्थान और भारत में सर्वोच्च स्थान हासिल हुआ है।
कंबोडिया का अंगकोर वाट दुनिया और एशिया में पहले स्थान पर है। एशिया लिस्ट में पांच भारतीय स्थलों ताजमहल (2), आमेर किला (9), हरमिंदर साहिब (10), स्वामीनारायण अक्षरधाम (13) और गुरुद्वारा बंगला साहिब (14) को स्थान मिला है।
अवार्ड विजेताओं का निर्धारण एक एल्गोरिदम का उपयोग कर किया गया था, जिसमें 12 महीने की अवधि में दुनियाभर के स्थलों के लिए जुटाए गए रिव्यू और रेटिंग की क्वालिटी को देखा गया। इस साल के अवार्ड के लिए पूरी दुनिया में आठ क्षेत्रों के 68 देशों से 759 स्थलों को चुना गया।
ट्रिपएडवाइजर इंडिया के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने कहा, भारत के स्थल अपनी विरासत के अनुरूप विविधता से भरे हुए हैं और ये दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संरचनाओं में से एक हैं। यह सूची निर्विवाद स्मारकों से लेकर शानदार वास्तुकला के बेशकीमत रत्न प्रस्तुत करती है, जो ऐसे ट्रैवलर्स के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभव से परिपूर्ण यात्रा करना चाहते हैं।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
नेशनल2 days ago
सीएबी पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: मोदी
-
प्रादेशिक2 days ago
आत्मरक्षा के लिए कुंग फू का प्रशिक्षण जरूर लें महिलाएं: उपेंद्र तिवारी
-
खेल-कूद2 days ago
आत्मरक्षा के लिए बच्चे और महिलाएं जरूर सीखें कुंग फू: शिशिर
-
नेशनल2 days ago
फांसी देने से पहले कैदी के कान में ये बोलता है जल्लाद..
-
प्रादेशिक20 hours ago
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता में यूपी बना चैंपियन, जीते 83 पदक