Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कुमारस्वामी, जिनकी कट्टर विरोधियों ने की ताजपोशी

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 23 मई (आईएएनएस)| एच.डी. कुमारस्वामी के भाग्य ने एक बार फिर उनका साथ दिया और इस बार वह अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सहयोग से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

आज के ठीक 12 वर्ष पहले जब जनता ने उन्हें कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने के लिए पर्याप्त जनादेश नहीं दिया था, तब वह भाजपा के सहयोग से मुख्यमंत्री बने थे।

जनता दल (सेकुलर) के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के तीसरे पुत्र कुमारस्वामी(59) ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 12 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी द्वारा उन्हें समर्थन देने की वजह से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

15 मई को पूरे नतीजे आने के पहले ही कांग्रेस नेता राजभवन गए और राज्यपाल वजुभाई वाला को गठबंधन सरकार के मुखिया के तौर पर जद(एस) के कुमारस्वामी को बिना शर्त समर्थन देने की सूचना दी। कांग्रेस ने यह कदम भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए उठाया, जिसे बहुमत से मात्र सात सीटें कम मिली थीं।

वाला ने कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के अनुरोध को ठुकराते हुए भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी.एस. येदियुरप्पा को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया। इसके बाद जद (एस) और कांग्रेस इसके विरोध में सर्वोच्च न्यायालय पहुंच गए और 17 मई को येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह को रुकवाने की कोशिश की। न्यायालय ने हालांकि इस अनुरोध को ठुकरा दिया, लेकिन वाला द्वारा येदियुरप्पा को बहुमत सिद्ध करने के लिए दिए 15 दिन की अवधि घटाकर 19 मई को शाम चार बजे तक बहुमत साबित करने का निर्देश दिया।

येदियुरप्पा ने सदन में बहुमत साबित करने से पहले ही इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद कुमारस्वामी के लिए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

राजनीतिक रूप से प्रभावशाली और मैसुरू क्षेत्र मे मजबूत पकड़ वाले वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले कुमारस्वामी का जन्म हासन जिले में 1959 में हुआ था। उन्होंने कनकपुरा लोकसभा सीट जीतकर 1996 में राजनीति में प्रवेश किया था। वह तब चर्चा में आए जब उनके पिता एच. डी. देवेगौड़ा देश के प्रधानमंत्री बने।

कुमारस्वामी पहली बार फरवरी 2006 में भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री बने थे और तब उन्होंने अपने पिता से बगावत कर कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया था और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending