Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

खुल गया दुनिया का सबसे बड़ा राज, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला पृथ्वी पर सैकड़ों वर्षों से रह रहा एलियन

Published

on

Loading

पृथ्वी पर एलियंस का अस्तित्व है, यह आखिरकार पता लगा लिया गया है। हाल ही में 33 वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने अपनी शोध बायोफिजिक्स एंड मोलीक्यूलर बायोलॉजी पत्रिका में धरती पर सैकड़ो से रह रही एलियन प्रजाति की खोज की है।

वैज्ञानिकों ने अपने सिद्धांत में यह कहा है कि समुद्र में पाए जाने ऑक्टोपस एलियंस हैं। वैज्ञानिकों के दल का मानना है कि ऑक्टोपस का भ्रूण आज से सैंकड़ों साल पहले एक धूमकेतू के ज़रिए पृथ्वी पर पहुंचा था। वे एलियंस की तरह दिख सकते हैं, लेकिन असल में वे बाहरी अंतरिक्ष के ऑक्टोपस प्राणी हैं।

धूमकेतु के ज़रिए पृथ्वी पर आए थे एलियन ऑक्टोपस।

अपनी शोध में वैज्ञानिकों ने यह बताया है कि इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि नई प्रजाति पृथ्वी पर किसी नए बाह्य-विद्युतीय आयात से आई हो। जीवन दूसरी दुनिया से क्षुद्रग्रहों या धूमकेतु पर अपने आप से यात्रा कर सकता है,जिसे पैनस्पर्मिया कहा जाता है, ये कोई नया सिद्धांत नहीं है।

वैज्ञानिकों के इस समूह को दुनियाभर के वैज्ञानिक समुदाय से व्यापक आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। कई लोग इसे असंभव भी मान रहे हैं,कि ऑक्टोपस के अंडे धूमकेतु के ज़रिए पृथ्वी पर पहुंचे थे।

(नोट – प्रमुख फोटो – प्रतीकात्मक / गूगल इमेज )

अन्तर्राष्ट्रीय

इजरायल ने लेबनान पर किया हवाई हमला, दो हिजबुल्लाह लड़ाके ढेर, तीन नागरिक घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक जख्मी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसराइल की फौज ने दो मिसाइलों से बॉर्डर इलाके के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक जख्मी हो गए हैं।

एक दूसरे इसराइली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक दूसरे सदस्य मारा गया और एक नागरिक जख्मी हो गया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा। इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।

Continue Reading

Trending