मुख्य समाचार
राधिका कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी की कौन हैं
कर्नाटक में बहुमत परीक्षण से पहले ही ढाई दिन के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा के इस्तीफे के साथ ही जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी आज कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
पर जहां एच.डी. कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वहीं देश में एक नाम और चर्चा में है वो है राधिका कुमारस्वामी का। हर आदमी राधिका कुमारस्वामी के बारे में जानने का उत्सुक है। राधिका कुमारस्वामी कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी हैं या नहीं, ये सवाल अभी भी पूरी तरह साफ नहीं है।
हम आपको राधिका कुमारस्वामी के बारे में बताते हैं। राधिका दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी। उनकी पहली फिल्म कन्नड भाषा में बनी नीनागागी (वर्ष 2002) थी। अभिनय के साथ—साथ राधिका एक शानदार नृत्यांगना हैं। राधिका कुमारस्वामी को कन्नड फिल्म ताई इलाड्डा ताबाली के लिए वर्ष 2004 में कर्नाटक स्टेट फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया। अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस समीक्षा प्रोडक्शन के तहत वो फिल्म निर्माण भी करती हैं।
#HDKumaraswamy to take oath as Chief Minister of Karnataka today. Earlier visuals of celebrations from outside his residence in Bengaluru pic.twitter.com/A4juoyadbw
— ANI (@ANI) May 23, 2018
राधिका, एच.डी. कुमारस्वामी की दूसरी पत्नी हैं। कुमारस्वामी की पहली पत्नी का नाम अनीता है। टीओआई के मुताबिक, कुमारस्वामी ने पहली शादी वर्ष 1986 में अनिता से की और दूसरी शादी 2006 में अदाकारा राधिका से की पर कुमारस्वामी ने कभी सार्वजनिक तौर से राधिका से शादी की बात स्वीकार नहीं की।
एक बड़ी मनोरंजक बात आपको बताते हैं, जिस वर्ष एच.डी. कुमारस्वामी की पहली शादी हुई थी उस वक्त उनकी दूसरी पत्नी राधिका का जन्म वर्ष था। राधिका का जन्मदिन 11 नवम्बर 1986 को हुआ था।
चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र में एच.डी. कुमारस्वामी ने पत्नी के तौर पर सिर्फ अनिता का नाम ही लिखते हैं। अनिता से उनका एक बेटा है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। एच.डी. कुमारस्वामी इस बार दो सीट पर चुनाव लड़े और दोनों ही सीटों पर चुनाव जीत गए।
वैसे तो राधिका की भी कुमारस्वामी के साथ यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी रतन कुमार के साथ हुई थी, जिनका निधन वर्ष 2002 में किन्हीं कारणों से हो गया था। (इनपुट आईएएनएस)
नेशनल
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।
यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।
उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा
-
नेशनल3 days ago
केरल के पलक्कड़ में बोले पीएम मोदी, यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव है