Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अंडरवर्ल्ड ने इन एक्ट्रेस का करियर कर दिया बर्बाद, आज फिल्मी दुनिया से हैं बहुत दूर

Published

on

अंडरवर्ल्ड

Loading

अक्सर फिल्मों में लगे बड़े बजट पर यह खबर सुनने की मिलती है कि पैसा अंडरवर्ल्ड का लगा है। लेकिन फिल्मों में अंडरवर्ल्ड की मौजूदगी यहीं तक सीमित नहीं। आज हम आपको अंडरवर्ल्ड और फिल्मी दुनिया का ऐसा कनेक्शन बताएंगे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में काम करने वाली कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन पर अगर अंडरवर्ल्ड की बुरी नजर न पड़ी होती तो वह भी आज सुपरस्टार का तमगा हासिल कर चुकी होतीं।

जी हां, आपने सही सुना अंडरवर्ल्ड के कारण बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस का करियर खराब हो गया। आईए जानते हैं कौन हैं ऐसी एक्ट्रेस जिनका करियर खराब करने के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ है।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

हाल ही में अबू सलेम को टाडा कोर्ट ने मुंबई ब्लास्ट मे दोषी करार दिया है। बात अगर अबू सलेम की निजी जिंदगी की करें तो बता दें कि सलेम का बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी से रिश्ता किसी से छुपा नहीं है।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

मोनिका का करियर उनके और सलेम के रिश्तों की वजह से ही खत्म हुआ था। सलेम के संपर्क में आने से पहले मोनिका बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी थीं। लेकिन वह जैसे ही वह सलेम के संपर्क में आईं उनका करियर धाराशाही हो गया।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

1988 में आई हॉरर फिल्म वीराना की एक्ट्रेस जैसमीन अंडरवर्ल्ड के शिकार हो चुकी हैं। कहा जाता है कि वीराना के बाद जैस्मिन के पास अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे थे। कई अंडरवर्ल्ड डॉन उनसे गलत नीयत से मिलना चाहते थे। इसी वजह से परेशान होकर जैस्मिन ने देश ही छोड़ दिया।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मशहूर होने वाली मंदाकिनी 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शामिल थीं। लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ रिश्तों के चलते डायरेक्टर्स ने इनसे दूरी बना ली।

अंडरवर्ल्ड

साभार इंटरनेट

ममता कुलकर्णी कभी दाऊद के साथी रहे डॉन छोटा राजन की गर्लफ्रेंड थी। बाद में ममता का करियर ड्रग स्मगलर विक्की उर्फ विक्रम गोस्वामी से रिश्तों के चलते खत्म हुआ।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending