Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कर्नाटक में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम, कैबिनेट को लेकर आज होगी अहम बैठक

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कर्नाटक में संभवत: एक नहीं बल्कि दो उप मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे लेकिन उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे या कैबिनेट का क्या स्वरूप होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं। राज्य में सीएम बनने जा रहे एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को यहां कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के दौरान सरकार गठन के तौर-तरीके पर चर्चा हुई।

राहुल, सोनिया से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल उनके साथ कर्नाटक जा रहे हैं और बुधवार के शपथग्रहण से पहले सभी मामलों पर चर्चा कर सभी चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

जनता दल (सेकुलर) के नेता ने कर्नाटक मंत्रिमंडल में दो मुख्यमंत्रियों की मांग के मुद्दे पर कहा, “स्थानीय नेता और वह (वेणुगोपाल) मंगलवार को एकसाथ बैठकर उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के मामले पर सारी चीजों को तय करेंगे।” उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष और उनकी मां से मिलकर गांधी परिवार के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने आए थे। कुमारस्वामी ने कहा, “मैंने उनसे शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया। दोनों तैयार हो गए।”

कुमारस्वामी के दिनभर के दिल्ली दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रहे जेडी(एस) के महासचिव दानिश अली ने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन लंबे समय के लिए है। उन्होंने कहा, “हमने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लडऩे का निर्णय लिया है।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending