Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पति को खुश करने के लिए हर लड़की को शादी के बाद करने पड़ते हैं ये काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। शादी सिर्फ दो लोगों के बीच नहीं होती, बल्कि दो परिवारों के बीच होती है। कई नए रिश्ते बनते हैं, लेकिन सबसे अहम रिश्ता एक लड़का और लड़की के बीच बनता है। इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए आपको अपनी जीवन-शैली में, अपने स्वाभाव में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं। खासकर लड़कियों को अपने पति से रिश्ता खुशहाल बनाए रखने के लिए कुछ काम ज़रूर करने पड़ते हैं। अगर आप एक लड़की हैं तो ये काम ज़रूर पढ़िए और ताकि आपके पति भी आपसे खुश रहें।

  1. आपको अपनी मर्जी के साथ-साथ पार्टनर की बातों का भी ख्याल रखना होता है और व्यक्तिगत आजादी पर थोड़ी पाबंदी भी लग जाती है।
  2. आज-कल के ज़माने में एक पति को मेड या मां नहीं चाहिए, उन्हें एक पत्नी चाहिए जो उनको समझ सके और उन्हें हर तरह से सपोर्ट कर सके। इसलिए शादी के बाद लड़कियों की भूमिका अपने पार्टनर को हर तरह से सपोर्ट करने की अधिक होती है।
  3. चाहे जितना प्रेम हो लेकिन रिश्ते में नोक-झोंक स्वाभाविक होती है। कई बार आपको पति की गलतियों को माफ करना होता है।
  4. कई बार प्यार में आपको झुकना पड़ता है। रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहे इसके लिए कई बार आपको अपनी तरफ से भी कोशिश करनी पड़ती है।
  5. शादी के पहले देखे गए कई सपने शादी के बाद टूट जाते हैं। इसलिए शादी के पहले सपने वही देखें जो जिनके सच होने की संभावना अधिक हो।
  6. आप पति का सम्मान करें। भले ही वे कहें कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
  7. शादी के बाद यह जरूरी नहीं है कि आपके पति आपकी हर फरमाइश पूरी करते रहें। शादी के बाद लड़कियों को पति को पर्सनल स्पेस देना पड़ता है।
  8. रोमांस जिस तरह से फिल्मों और किताबों में देखने को मिलता है वैसा असलियत में होता नहीं है। शादी के बाद लड़कियों को वास्तविकता में जीना होता है।
  9. रिश्ते में बातचीत जरूरी होती है। अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर दोनों को अपनी तरफ से पहल करनी होती है।
  10. हर इंसान की खासियत ही यही होती है कि वह दूसरे से अलग है। इसलिए कभी भी ये अपेक्षा ना रखें कि जैसा फलां व्यक्ति था या है, वैसा ही मेरा पति भी हो।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending