Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन करें 15 जून तक

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा विगत वर्ष 2017-18 की भांति वर्ष 2018-19 में मल्लिका-ए-गजल बेगम अ़ख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विद्याओं में प्रतिभावान गायक को ”बेगम अख्तर पुरस्कार” से सम्मानित किये जाने के लिए पात्र महानुभावों के नामांकन 15 जून तक मांगा गया है। संस्कृति विभाग के सचिव जगत राज ने आईपीएन को बताया कि चयनित कलाकार को 5 लाख रुपये की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र भेंट स्वरूप प्रदान की जायेगी। बेगम अ़ख्तर पुरस्कार के लिए विचार किये जाने वाले कलाकार की जन्मभूमि/कर्मभूमि उत्तर प्रदेश होनी चाहिए तथा उसकी आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि उप्र संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ, भातखण्डे संगीत संस्थान सम-विश्वविद्यालय, लखनऊ, भारतेन्दु नाट्य अकादमी, लखनऊ, अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या, राष्ट्रीय कथक संस्थान, लखनऊ, गीत एवं नाटक प्रभाग, लखनऊ, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र इलाहाबाद, भारतीय सांस्कृतिक सम्बद्ध परिषद, लखनऊ आकाशवाणी, लखनऊ, दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ उ0प्र0 में स्थित विश्वविद्यालयों के संगीत संकाय के डीन/हेड अथवा विभिन्न जनपदों के जिलाधिकारियों/मण्डलायुक्तों से नामांकन मांगे जा रहे हैं। पुरस्कार सम्बन्धी नियमावली एवं निर्धारित प्रारूप वाला आवेदन पत्र संस्कृति विभाग, उ.प्र. की वेबसाइट पर प्राप्त किया जा सकता है।

बता दें कि बेगम अख्तर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष एक ऐसे प्रतिभावान विशिष्ट गायक को प्रदान किया जाता है, जिसने दादरा, ठुमरी, गजल की विधाओं में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ट आयाम स्थापित किया हो तथा इन विधाओं से राष्ट्र के गौरव में अभिवृद्धि की है।

गौरतलब है कि पद्मभूषण मल्लिका-ए-गजल मल्लिका-ए-गजल बेगम अ़ख्तर की स्मृति को चिरस्थायी बनाने एवं विरासत का संवर्धन करने के उद्देश्य से बेगम अख्तर शताब्दी वर्ष 2014-15 में ‘बेगम अख्तर पुरस्कार’ की स्थापना की गयी थी। (इनपुट आईएएनएस)

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending