Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एक बाप बेटी से कहता है कि, “ये सब नार्मल है, चलता है”,फिर शुरू करता है गन्दी हरकतें

Published

on

Loading

गुरुग्राम। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शायद ही ऐसा कोई दिन हो जब हमें अखबारों में रेप, छेड़छाड़ आदि की घटनाएं सुनने को न मिलती हों, लेकिन अब देश की राजधानी दिल्ली से ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां एक कलयुगी बाप पिछले छह महीने से अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था।

इस दौरान वह पानी बेटी से कहता था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सब नार्मल है। इस बात की जानकारी जब उसने अपनी मां को दी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची की मां ने अपने पति पर नज़र रखनी शुरू की। उसने जो देखा उसे देखकर वो हैरान रह गई। उसने देखा कि उसका पति बेटी के साथ गंदी हरकत कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के पटौदी गांव में एक शख्स पिछले 6 महीने से अपनी बेटी के साथ रेप कर रहा था। आरोपी गांव की ही एक फैक्ट्री में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, अक्सर रेप के दौरान वो बेटी से कहता रहता था कि इसमें कुछ गलत नहीं है, ये सब तो नॉर्मल है। इसलिए इससे डरने की जरुरत नहीं है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी गांव में ही अपनी दूसरी पत्नी संग रहता है। पीड़िता सहित आरोपी के चार बच्चे हैं, जो उसकी पहली पत्नी से हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को बीती रात 10 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सफाई देते हुए कहा है कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है। यौन उत्पीड़न तो हर घर में होता है।

उत्तर प्रदेश

मां के लिए पसीना बहा रही अखिलेश यादव की बेटी, जनता के बीच जाकर मांग रही वोट

Published

on

Loading

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में सात मई को वोटिंग होनी है। इस सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव मैदान में है। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं।

शुक्रवार को एक बार फिर वे मंच पर दिखाई दीं। खास बात यह दिखी कि अदिति इस बार मंच पर मां डिंपल के साथ नहीं थीं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह राजनीति में एंट्री लेने की तैयारी में नहीं बल्कि एंट्री ले चुकी हैं।

उन्होंने एक नुक्कड़ सभा में हिस्सा लिया। सात मई को होने वाले मतदान में सपा को जिताने की अपील की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट, पुष्प माला और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। वह भी कार्यकर्ताओं के बीच मजबूती के साथ दिखी।

 

Continue Reading

Trending