अन्तर्राष्ट्रीय
गूगल ने याद किया दुनिया का पहला आधुनिक नक्शा बनाने वाले को
आज सर्च इंजन गूगल ने डूडल के जरिए विश्व के आधुनिक नक्शे के निर्माता अब्राहम ओरटेलियस को याद किया है। अब्राहम ने लगभग 450 साल पहले दुनिया का पहला आधुनिक नक्शा या मैप बनाया था। इसे आज ही के दिन यानि 20 मई 1570 को प्रकाशित किया गया था। तब यह थियेट्रम ऑर्बिस टेरारम (द थिएटर ऑफ द वर्ल्ड) नामक एटलस में छपा था।
यह काम इसलिए अहम था क्योंकि उस समय आज पृथ्वी को सैटलाइट या हवाई जहाज के जरिए ऊपर से देखने की सुविधा नहीं थी। इसके अलावा उस समय मौजूद नक्शे भी सटीक नहीं थे और धरती को भी पूरी तरह से खोजा नहीं गया था। इस नक्शे की एक और खास बात यह है कि इसमें महाद्वीपों के बहाव या कॉन्टिनेंटल ड्रिफ्ट थ्योरी की पहली बार जानकारी दी गई है, इसके मुताबिक सारे महाद्वीप पहले जुड़े थे बाद में ये अलग हुए।
अब्राहम ऑरेलियस 4 अप्रैल 1527 को बेल्जियम के एंटवर्प में जन्मे थे। वह पेशे से भूगोलविद् और नक्शे बनाने का काम करते थे।
उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था, साहित्य में भी रुचि थी। इसके अलावा वह ऐतिहासिक चीजें एकत्र करते थे। चूंकि उनकी रोजी रोटी नक्शों को बनाने, उनमें रंग भरकर बेचने से ही चलती थी इसलिए उन्हें घूमने का भी बेहद शौक था। उन्होंने अपना पहला नक्शा मिस्र का बनाया था। एशिया, स्पेन और रोम साम्राज्य के नक्शे भी उन्होंने बनाए थे।
अन्तर्राष्ट्रीय
पाकिस्तान में अपने नागरिकों की मौत से भड़का चीन, घटना की गहन जांच की मांग की
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अपने चार नागरिकों की हत्या के बाद चीन भड़का हुआ है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी हमले के तुरंत बाद चीन के दूतावास पहुंचे और राजदूत जियांग जैदोंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमले की कड़ी निंदा की, उन्होंने हमले को पाक चीन की दोस्ती को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया।
चीनी नागरिकों पर हुए हमले पर सिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान के अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग ने कहा है कि यह हमला पाकिस्तान के लिए एक चेतावनी की तरह है। ये बताता है कि पाकिस्तान को अभी सुरक्षा क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है। ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित लेख में उन्होंने इस हमले को उस हमले की कॉपी बताया जो 2021 में किया गया था, जिसमें 9 चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। इस लेख में ये भी कहा गया है कि इस तरह के हमले बताते हैं कि आतंकी ताकतें चीन और पाकिस्तन के आर्थिक गलियारे की सफलता नहीं देखना चाहती हैं और लगातार इसे विफल करने की साजिश रच रही हैं।
उधर अपने नागरिकों की मौत के बाद चीन ने घटना की गहन जांच की मांग भी कर डाली है। पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने आपात कार्य शुरू कर दिया है और पाकिस्तानी पक्ष से हमले की गहन जांच करने, दोषियों को कठोर सजा देने तथा चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपाय करने की मांग की है।”
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
मनोरंजन3 days ago
सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का पलटवार, कहा- हर महिला गरिमा की हकदार है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
योगी सरकार के कार्यकाल के 7 साल पूरे, सीएम ने जनता का जताया आभार
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट की जारी, राजस्थान से 4, तमिलनाडु की 1 सीट शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयर स्टेशन पर आतंकी हमला, 4 हेलीकाप्टर, 3 ड्रोन तबाह
-
नेशनल3 days ago
तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
-
नेशनल3 days ago
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए