Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणबीर कपूर ने खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बताया किसके लिए धड़कता है दिल!

Published

on

रणबीर कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले रणबीर ने अब अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज खोल दिया है। रणबीर ने अब सबके सामने यह इजहार कर दिया है कि उनका दिल किसके लिए धड़कता है।

रणबीर कपूर

साभार इंटरनेट

जी हां आपने सही सुना, हाल ही में एनडीटीवी को दिए ताजा इंटरव्यू में रणबीर कपूर से जब ‘गर्ल क्रश’ आलिया भट्ट के बारे में सवाल किया गया तो रणबीर ने कहा, ”फिलहाल अब मुझे उन पर बॉय क्रश हो गया है।” रणबीर ने आलिया की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘राजी’ की भी तारीफ की। रणबीर ने राजी के बारे में कहा, ”यह भारतीय सिनेमा की महान फिल्मों में से एक है।”

रणबीर कपूर

साभार इंटरनेट

बता दें कि इससे पहले आलिया भी यह बता चुकी हैं कि उनका क्रश रणबीर कपूर हैं और वह उनसे शादी करना चाहती हैं। दोनों को इस बयान ने बी-टाउन में हलचल बढ़ा दी है।

?

A post shared by Alia ✨⭐ (@aliaabhatt) on

गौरतलब है कि आलिया और रणबीर जल्दी ही एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन ‘ये जवानी है दीवानी’ फेम अयान मुखर्जी कर रहे हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending