Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बी.एस.येदियुरप्पा, श्रीरामुलू का लोकसभा से इस्तीफा

Published

on

Loading

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने अपने साथी विधायक बी. श्रीरामुलू के साथ विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद शनिवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एस. शांताराम ने यहां आईएएनएस को बताया, “येदियुरप्पा और श्रीरामुलू ने बतौर लोकसभा सदस्य अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंप दिया है।”

येदियुरप्पा प्रदेश के पश्चिमोत्तर के मलनाड क्षेत्र के शिवमोगा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जबकि श्रीरामुलू राज्य के उत्तर में स्थित बेल्लारी (आरक्षित) संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में येदियुरप्पा शिवमोगा जिले की शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आठवीं वार निर्वाचित हुए हैं। राज्य की 15वीं विधानसभा में पूर्वाह्न 11 बजे से नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है।

सर्वोच्च न्यायालय के शुक्रवार के निर्देश के अनुसार त्रिशंकु विधानसभा में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके भाजपा के बी.एस. येदियुरप्पा को सत्ता कायम रखने के लिए शाम चार बजे सदन में बहुमत सिद्ध करना होगा। (इनपुट आईएएनएस)

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending