Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

शक्ति परीक्षण से पहले येदियुरप्पा का कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा में नए मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा सिर्फ ढाई दिन के ही मुख्यमंत्री साबित हो पाए। येदियुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर पाए और कर्नाटक विधानसभा में अपने 13 पेज के भाषण में देने के बाद अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत के लिए पक्ष में आवश्यक सदस्यों की संख्या न होने के कारण इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा में अपने भाषण के बाद उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा की और वह राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने राजभवन चले गए। कांग्रेस और जेडी(एस) का गठबंधन जश्न मना रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस और जेडी (एस) की याचिका पर फैसला देते हुए येदियुरप्पा को शनिवार चार बजे बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि कर्नाटक विधानसभा में बहुमत परीक्षण का सीधा प्रसारण होगा।

कर्नाटक में 12 मई को हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा ने सर्वाधिक 104 सीटें जीती थीं। कांग्रेस ने 78 और जेडी(एस) ने 37 सीटें जीती हैं। येदियुरप्पा को विश्वास मत जीतने के लिए 112 वोटों की जरूरत है। इसके अलावा दो सीटें निर्दलीयों के पास और एक सीट बसपा के पास है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending