Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Cannes Film Festival : सोनम कपूर की इस चीज का जादू सिर चढ़कर बोला, विदेशी मीडिया भी दीवानी

Published

on

Loading

सोनम कपूर खूबसूरत हैं। सब जानते हैं। उन्‍होंने कान फिल्म फेस्टिवल में न्यूली मैरिड ब्राइड की तरह पहले दिन लहंगा और दूसरे दिन गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर अपने हुस्‍न और पोशाक से चार चांद लगा दिए।

वहीं, सोनम ने अपने ड्रेस और लुक के अलावा अपनी मेहंदी से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोनम की मेहंदी कान फिल्म फेस्टिवल में चर्चा का विषय बनी रही।

विदेशी मीडिया में उनकी मेहंदी को लेकर खासी दीवानगी थी। दरअसल, शादी के कुछ दिन बाद सोनम को कान में शिरकत करना था। इसी वजह से उनके हाथों और पैरों पर लगी मेहंदी अब तक नहीं उतरी थी। हाथों में जो मेहंदी सोनम ने लगा रखी थी, वो उनके लुक को सबसे ज्‍यादा हाईलाइट कर रही थी।

बता दें कि सोनम कपूर ने बीते 8 मई को धूमधाम के साथ आनंद आहूजा से शादी की थी। उस वक्‍त उनकी शादी की खबरें भी खासी सुर्खियों में रही थीं।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending