मुख्य समाचार
हवाहवाई साबित हो सकते हैं इन दिनों हवाई सफर करने के सपने, यह है वजह
नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टी में अगर आप फ्लाइट से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो महंगाई की मार के लिए तैयार हो जाएं। मई के पहले 15 दिन में हवाई किरायों में 17 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। इसके पीछे वजह जेट फ्यूल के दाम हैं, जो पिछले चार सालों में अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं।
इस मई के पहले 15 दिन में पिछले साल के इसी वक्त के मुकाबले हवाई यात्राओं का किराया 17 फीसदी बढ़ा है। किराये में बढ़ोतरी का असर हवाई सेवा की मांग पर भी पड़ा है। ज्यादा किराये की वजह से इस महीने कम लोगों ने हवाई सफर किया है।
भारत के ऑनलाइन पोर्टल यात्रा डॉट कॉम के सीओओ (बीटूसी) शरत ढल ने बताया कि मई की शुरुआत में कई अहम रूट्स पर औसतन किराया अप्रैल के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा हो गया है। वहीं, पिछले साल मई की तुलना में इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कुल बढ़ोतरी 17 फीसदी हुई है।
उन्होंने कहा कि किराये बढऩे की कई वजहें हैं। इसमें जेट फ्यूल के दामों में 6.3 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल है। इंडियन ऑयल वेबसाइट के मुताबिक, मई 2018 में दिल्ली में जेट फ्यूल की कीमत 26.4 पर्सेंट बढक़र 65,340 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई, जो मई 2017 में 51,696 रुपये प्रति किलोलीटर थी।
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी