Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

लखवी की गिरफ्तारी गैरकानूनी, रिहाई करो : पाकिस्तान कोर्ट

Published

on

इस्लामाबाद,जकिर-उर-रहमान-लखवी,पाकिस्तान

Loading

इस्लामाबाद | इस्लामाबाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शुक्रवार हमले के मुख्य साजिशकर्ता जकिर उर रहमान लखवी की हिरासत को अवैध करार देते हुए उसकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए हैं। समाचार-पत्र ‘डॉन’ की वेबसाइट की रपट के अनुसार, न्यायमूर्ति नूरुल हक ने लखवी की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया। लखवी ने उसे हिरासत में लिए जाने के लिए दिए गए तीन बार के आदेश को चुनौती दी थी।

लखवी सहित छह अन्य संदिग्ध फरवरी 2009 से हिरासत में हैं। उस पर नवंबर 2008 में मुंबई हमले की साजिश करने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान सरकार ने फरवरी 2009 में लखवी और अन्य छह संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में लिया था। 2009 में लखवी और अन्य छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लखवी को पाकिस्तान के पेशावर शहर में सेना के एक स्कूल पर 16 दिसंबर को हुए हमले के दो बाद ही जमानत मिल गई थी, जिस पर भारत और अन्य देशों ने विरोध जताया था। इस्लामाबाद सुप्रीम कोर्ट ने 29 दिसंबर को उसे हिरासत में लेने के आदेश को रद्द कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सात जनवरी के अपने फैसले में लखवी के हिरासत को बरकरार रखने का आदेश दिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending