प्रादेशिक
पूर्णागिरी जा रहे श्रद्धालुओं को बरेली में ट्रक ने रौंदा, 9 की मौत, 21 अन्य घायल

उत्तराखंड में मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। यह हादसा उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार तड़के हुआ। इस हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, तड़के पांच बजे के आसपास यह हादसा हुआ। मृतकों में अधिकांश लोग नवाबगंज इलाके के हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं का यह दस्ता शुक्रवार सुबह ही चक्रपुर से टनकपुर के लिए रवाना हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही सेना की टीम के साथ ही बचावकर्मी भी मदद के लिए पहुंच गए।
हादसे में घायल 21 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिसमें पांच की हालत नाजुक है। मामूली रूप से घायल श्रद्धालुओं को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है। (इनपुट आईएएनएस)
प्रादेशिक
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ

लखनऊ। 13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को बाबू के.डी.सिंह स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े और खेल निदेशक डा. आर.पी.सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
यह जानकारी भारतीय कुंग फू फेडरेशन की महासचिव मंजू त्रिपाठी ने देते हुए कहा कि आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का शुभारम्भ शुरू हो गया। इस प्रतियोगिता में 18 राज्यों के 500 कुंग फू खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर भारतीय कुंग फू फेडरेशन के अध्यक्ष डा. सुधीर.एम. बोबड़े ने कहा कि आज इस खेल की समाज को आवश्यकता है, खास तौर से हमारी बहन-बेटियों को आत्मा रक्षा की इस कला को जरूर सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस खेल का प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाए। सरकार सभी बच्चों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दिलाए।
इस अवसर पर खेल निदेशक डा. आर.पी. सिंह ने कहा कि मार्शल आर्ट्स यानी कुंग फू खेल स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और अनुशासित भारत तथा अनुशासित नागरिक तैयार कर सकता है।
आज अधिकतर युवा पीढ़ी खेलों से दूर होती जा रही है। खेलों के बजाय मोबाइल में लगकर अपना जीवन अंधकार में कर रहे है। महिला सशक्तिकरण के लिए ही यह खेल बहुत ही आवश्यक है। इस खेल के जरिए अपनी आत्मा रक्षा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल को हर नागरिक को सीखना चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय कुंग फू संघ के उपाध्यक्ष डा. चंद्र सेन वर्मा, उपकार के अध्यक्ष कैप्टन विकास गुप्ता, उपनिदेशक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, जे.पी. शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में जनता मौजूद थी।
-
प्रादेशिक2 days ago
बिहार के DGP ने अपराध पर कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया वीडियो
-
मनोरंजन2 days ago
मुश्किलों में घिरी ‘दबंग 3’, हिंदू संगठनों ने किया फिल्म को बायकॉट करने का ऐलान
-
प्रादेशिक22 hours ago
13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का लखनऊ में हुआ शुभारम्भ
-
मनोरंजन1 day ago
‘पानीपत’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, पहले वीकेंड का कलेक्शन रहा बेहद खराब
-
नेशनल1 day ago
Breaking: लोकसभा में पेश नागरिक संशोधन बिल, पक्ष में पड़े 293 वोट
-
प्रादेशिक1 day ago
हैदराबाद एनकाउंटर केस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
-
प्रादेशिक1 day ago
कर्नाटक उपचुनावः बीजेपी 11 सीटों पर आगे, कांग्रेस का बुरा हाल
-
उत्तराखंड1 day ago
उत्तराखंड के लाल का कमाल, हवा से चलने वाली बाइक बनाकर रचा इतिहास