Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्ष तक सत्ता में रहूंगा : येदियुरप्पा

Published

on

Loading

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वो पांच वर्ष तक सत्ता में रहने को लेकर आश्वस्त हैं। आज सुबह नौ बजे येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पर येदियुरप्पा के इस कथन में यह दिक्कत है कि क्या 15 दिन के अंदर वो सदन में अपना बहुमत साबित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ घंटों बाद येदियुरप्पा ने मीडिया से कहा, “मैं राज्य के लोगों खासकर किसानों और गरीबों, जिन्होंने मुझे समर्थन दिया, के प्रति आभारी हूं। लोग मेरे साथ हैं और मैं आश्वस्त हूं कि मुझे बहुमत हासिल होगा और अगले पांच वर्षों तक सत्ता में रहूंगा।”

राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद्भार संभालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताते हुए उन्होंने कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) पर गठबंधन बनाकर जनता के जनादेश को चुराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और जेडीएस ने लेागों द्वारा भाजपा को चुनने के बावजूद गठबंधन बनाया।”

उन्होंने कहा, “जेडीएस के और कांग्रेस के कई ऐसे विधायक हैं, जो जानते हैं कि भाजपा सरकार बनाएगी और मुझे भरोसा है कि वे लोग हमारी सरकार को वोट देंगे।”

येदियुरप्पा ने हालांकि यह बताने से इनकार कर दिया कि भाजपा सदन में कैसे अपना बहुमत साबित करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई सर्वोच्च अदालत में हो रही है। इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने संबंधी कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) की संयुक्त रिट याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण मामले के अंतिम नतीजे के अधीन है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को 10.30 बजे होगी। कर्नाटक में 12 मई को हुए विधानसभा चुनाव में 104 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन वह बहुमत के 112 के आंकड़े से आठ सीटे दूर रही। वहीं कांग्रेस ने 78 सीटे जीतीं जबकि जेडीएस ने 38 सीटें जीती।

राज्यपाल वैजुभाई आर.वाला के आदेश के अनुसार, येदियुरप्पा को 15 दिन के अंदर सदन में बहुमत साबित करना होगा। इनपुट आईएएनएस

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending