Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा, आखिर क्यों राहुल गांधी ने ऐसा कहा

Published

on

Loading

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नेता बी.एस.येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने को संविधान का मजाक उड़ाने के समान करार दिया। येदियुरप्पा ने सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा का यह तर्कहीन आग्रह कि वह कर्नाटक में सरकार बनाएगी, जबकि उनके पास पूर्ण संख्या नहीं है। यह हमारे संविधान का मजाक उड़ाने के समान है।”

उन्होंने कहा, “इस सुबह जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है, भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।”

राज्यपाल वजुभाई वाला ने गुरुवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच सुबह नौ बजे राजभवन में येदियुरप्पा को शपथ दिलाई। येदियुरप्पा (75 वर्ष) ने भाजपा के केंद्रीय और राज्य के नेताओं और नवनिर्वाचित विधायकों के बीच कन्नड़ भाषा में शपथ ली।

इससे पहले सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने संबंधी कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) की संयुक्त रिट याचिका खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण मामले के अंतिम नतीजे के अधीन है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को 10.30 बजे होगी।

न्यायाधीश ए.के.सीकरी के नेतृत्व में पीठ ने उस पत्र को पेश करने को कहा, जिसे येदियुरप्पा ने बुधवार को राज्यपाल को लिखते हुए उन्हें सूचित किया था कि कर्नाटक में भाजपा के विधायक दल के नेता के रूप में उनका चुनाव किया गया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि येदियुरप्पा के राज्यपाल को दिए पत्र से उनका भाग्य निर्धारित होगा।

उन्होंने कहा, “येदियुरप्पा के राज्यपाल को दिए पत्र से उनका भाग्य निर्धारित होगा। भाजपा ने 104 से अधिक संख्या का उल्लेख नहीं किया है। राज्यपाल के न्योते में किसी संख्या का उल्लेख नहीं किया गया है।”

उन्होंने कहा, “मैं सर्वोच्च न्यायालय को सलाम करता हूं। यदि मैं येदियुरप्पा होता तो मैं शुक्रवार को मामले की 10.30 बजे होने वाली सुनवाई तक शपथ नहीं लेता।” इनपुट आईएएनएस

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending