Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा ने लोगों का भरोसा खो दिया : शिवसेना

Published

on

Loading

मुंबई| शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत तो जीत गई, लेकिन उसने लोगों का भरोसा खो दिया है। शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को सरकार के ध्वनिमत से विश्वास मत जीत लेने को स्वीकारने से इंकार कर दिया और कहा कि भाजपा ने पहले ही दिन सरकार के ऊपर से लोगों का विश्वास खत्म कर दिया है।

शिवसेना ने गुरुवार को अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, “उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। यह एक पाप है, जिसका कोई प्रायश्चित नहीं है। जिस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए सारे नीति-नियमों की धज्जियां उड़ा दी हों, कम से कम उसे तो अब कुशासन के बारे में नहीं बोलना चाहिए।”

शिवसेना ने कहा कि पार्टी को इस बात की आशंका है कि जिस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत जीतने के लिए सारे लोकतांत्रिक नियमों और परंपराओं को कुचल दिया, वह पार्टी कभी लोगों का विश्वास जीत पाएगी। उसने कहा कि ‘देशवासी इस सरकार को नकार देंगे।’

 

Following a year of teaching swi-b, she http://justdomyhomework.com received her iew accreditation

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending