Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मीडियाकर्मी अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते : अडूर गोपालकृष्णन

Published

on

Loading

दिग्गज फिल्मकार अडूर गोपालकृष्णन ने नई मीडिया को आइना दिखाते हुए कहा कि ये मीडियाकर्मी अपने दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते।

अडूर गोपालकृष्णन ने करीब पांच दशक के अपने करियर में अब तक 16 राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं। अडूर बुधवार को फिल्मकार अमोल पालेकर के साथ सत्यजीत पर एक प्रदर्शनी व सम्मेलन ‘रीविजटिंग रे’ पर चर्चा के सिलसिले में नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय में मौजूद थे।

फिल्मकार अडूर गोपालकृष्णन ने एक और उदाहरण देते हुए लोगों की अज्ञानता को उजागर किया। उन्होंने बताया कि सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में एक फिल्म महोत्सव के दौरान मीडिया का समूह बाइट के लिए इंतजार कर रहा था, उस समय वह बाइट के बारे में नहीं जानते थे। वह महोत्सव में से निकल गए, तो उन्होंने देखा कि एक लड़की उनका बाइट लेना चाह रही थी। उन्होंने उसे निराश नहीं किया और उसके सवालों का जवाब दे दिया, लेकिन आखिर में उस लड़की ने जब उनसे उनका नाम पूछा तो वह हैरान रह गए।

अदूर ने कहा कि यह नई मीडिया है।

कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए अडूर गोपालकृष्णन ने शिष्टाचार की कमी की ओर इशारा किया।

उन्होंने कहा, “मैं शायद सोशल मीडिया से अपरिचित हो सकता हूं, लेकिन एक चीज जिसे मैं बड़ी मुसीबत मानता हूं वह ‘सेल्फी’ है। यह निराशाजनक है। एक बार मुझसे किसी ने सेल्फी के लिए पूछा तो मैं खड़ा हो गया, लेकिन फिर उसने मेरे कंधे पर हाथ रख दिया, जिसके बाद मैंने उसका हाथ हटाया और उसे डांट लगाई..मैंने कहा, ‘तुम इस तरह का व्यवहार कैसे कर सकते हो? क्या तुम मेरी उम्र के हो? हम तो दोस्त भी नहीं हैं।” इनपुट आईएएनएस

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending