Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कॉलेज के वाशरूम में चीख रही थी छात्रा, जब खोला दरवाज़ा तो सफाई कर्मचारी….

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आने वाले समय में छात्र-छात्राओं के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं होगी। क्योंकि बच्चों की सबसे सुरक्षित जगह स्कूल पिछले कुछ घटनाओं के बाद से, सबसे खतरनाक जगह बन गया है। उसमे भी स्कूल का बाथरूम सबसे खतरनाक कमरा बन गया है। एक और घटना सामने आई है जिसने ये साबित कर दिया है कि सड़क तो सड़क स्कूल भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है। दिल्ली के एक कॉलेज में एक छात्रा को स्कूल के बाथरूम में सफाई कर्मचारी द्वारा छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा। छात्रा ने मामले की शिकायत प्रिंसिपल से कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा दिल्ली के राम लाल आनंद कॉलेज साउथ कैंपस की है। मंगलवार दोपहर को छात्रा कॉलेज परिसर में ही मौजूद थी। छात्रा वॉशरूम जाने के लिए अपने क्लास से निकली। इसी दौरान सफाई कर्मचारी ने पहले छात्रा का पीछा किया और फिर उसका हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस हरकत से छात्रा हैरान रह गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ पकड़ने के बाद उसे अपनी तरफ खींच लिया। इतने पर ही छात्रा ने शोर मचाकर सफाई कर्मचारी की इस हरकत का विरोध किया। शोर सुनकर अन्य छात्राएं वहां आ गई और सबने आरोपी कर्मचारी को पकड़ लिया।

घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने प्रिंसिपल को दी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पी़ड़िता का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी रंजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending