Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, स्मृति-नजमा-हेमा को नहीं मिली जगह

Published

on

BJP, national-executive

Loading

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। खास बात ये है कि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी की करीबी मानी जाने वाली मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को जगह नहीं मिली है। अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला और अभिनेत्री हेमा मालिनी को भी कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक तीन और चार अप्रैल को बंगलुरु में होगी। वंशवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला करने वाली भाजपा ने नेता पुत्र-पुत्रियों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सहित 111 सदस्य हैं। सूची में 27 विशेष आमंत्रित हैं जिसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि 40 विशेष आमंत्रितों से अलग राज्य विधानसभाओं और विधान परिषदों के सभी नेताओं और राज्यों के अध्यक्षों को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आमंत्रित किया गया है।

पिछली कार्यकारिणी की तुलना में महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत कम कर दी गई है। चुनाव के वक़्त पार्टी में आए नेताओं को जगह दी गई है। कार्यकारिणी के 111 सदस्यों में सिर्फ 8 महिलाएं हैं। स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्यों को मिला कर कुल संख्या 178 है जिनमें सिर्फ 13 महिलाओं को शामिल किया गया है। चुनाव से पहले भाजपा में आए चौधरी वीरेंद्र सिंह, सुरेश प्रभु, राव इंद्रजीत सिंह, वी के सिंह आदि को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा कार्यकारिणी में हैं और उनके बेटे जयंत सिन्हा वित्त राज्य मंत्री हैं। मेनका गांधी और वरुण गांधी दोनों को जगह मिली है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है जबकि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के बेटे राजबीर सिंह को सदस्य बनाया गया है।

स्मृति ईरानी, नजमा हेपतुल्ला, हेमा मालिनी, कुसुम राय, माया सिंह, पूनम आज़ाद, शाइना एनसी, पिंकी आनंद, कमला पटले, अनिता सिंह गूजर, संचिता मोहंती, सूरामा पाढी, शांता रेड्डी, सरोज कुमारी, रंजना बघेल, वीणा पांडे और सरवीन चौधरी को कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending