Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दोबारा शादी करने जा रही हैं करिश्मा, दूल्हे का नाम जानकर पहले पति भी हो जाएंगे हैरान!

Published

on

करिश्मा कपूर

Loading

90 के दशक की खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिल्मों को तो काफी पहले ही अलविदा कह दिया था, लेकिन वह फिर भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। इस बार सर्खियों की वजह उनकी शादी है। जी हां, करिश्मा शादी करने वाली है।करिश्मा तीन साल से दिल्ली के एक बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट कर रही हैं और बहुत जल्द उनके साथ शादी रचाने वाली हैं। दरअसल, उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाला  का उनकी वाइफ अश्रिता से तलाक हो गया है। ऐसे में गॉसिप यह है कि करिश्मा अब शादी का फैसला ले रही हैं।संदीप और उनकी पत्नी आश्रिता ने 2010 में तलाक की अर्जी डाली थी। जिस पर अब 7 साल बाद बांद्रा फैमिली कोर्ट ने मुहर लगाई है। दोनों ने एक दूसरे को आपसी सहमति से तलाक दिया है। अश्रिता ने तलाक पर सहमति इस शर्त पर दी है कि संदीप उन्हें 2 करोड़ रुपये का मुआवजा देंगे।इसके अलावा, दिल्ली के जिस घर में अश्रिता रहती हैं, वह भी उनके नाम किया जाएगा। इसके अलावा इन कपल की 9 और 12 सालों की दोनो बेटियां अपनी मां अश्रिता के साथ रहेंगी। संदीप अपनी दोनों बेटियों के नाम 3-3 करोड़ की संपत्ति करेंगे।करिश्मा की सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी जो की टूट गयी थी, उसके बाद उन्होंने 2003 में संजय कपूर शादी हो गयी मगर शादी ज्यादा दिन नही टिक पायी और 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending