Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

नहाने के लिए कपड़े निकालते समय लड़कियों के मन में आते हैं ऐसे ख्याल, जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

रोज नहाना एक अच्छी आदत होती है। नहाने की आदत हमेशा इंसान को स्वस्थ रखती है। आज हम आपको नहाने से जुड़ी ऐसे बात बताने जा रहे हैं जो आपने शायद पहली बार सुनी होगी। आज हम आपको लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं कि वह नहाते समय ज्यादातर क्या सोचती हैं।

लड़कियों

साभार इंटरनेट

  • सभी लड़कियों के मन में नहाते समय एक बात जरुर चलती है कि आज बाल धोना है या नहीं। अक्सर लड़कियों को बाल धोते समय हेयरफॉल की चिंता जरुर रहती है।
लड़कियों

साभार इंटरनेट

  • कोई भी लड़की अपने फिगर को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। हर लड़की नहाते समय अपने शरीर को देखकर यह बात जरूर सोचती है कि मैं मोटी तो नहीं हो गई हूं। अगर कुछ वजन बढ़ता हुआ लगता है तो तुरंत यह सोच लेती हैं कि कल से डायटिंग करुंगी।
लड़कियों

साभार इंटरनेट

  • बाथरूम में नहाते वक्त सभी लड़कियां गाना जरूर गुनगुनाती हैं। गाना गाते समय हर लड़की यही सोचती है कि मैं भी अच्छा गाती हूं और मैं एक सिंगर बन सकती हूं।
  • नहाते समय अधिकतर लड़कियां यह बात जरूर सोचती है कि आज कौन-सा दिन है।
  • नहाते समय हर लड़की अपने कपड़े के बारे में जरूर सोचती है कि आज मैं कौन-सा ड्रेस पहनू।

लाइफ स्टाइल

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे  

Published

on

By

Beetroot Side Effects

Loading

नई दिल्ली। चुकंदर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर हमारे स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी काफी लाभदायक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर हमारे लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

दरअसल, इसे खाने के जितने फायदे होते हैं, उतने ही इसके साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों के भूलकर भी चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना उनके लिए भारी पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन लोगों के लिए नुकसानदेह है चुकंदर का सेवन-

लो ब्लड प्रेशर

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो चुकंदर खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चुकंदर में नाइट्रेट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसे पाचन तंत्र नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल देता है। नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में खून को पतला करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं, तो चुकंदर का सेवन न करें।

किडनी स्टोन

यूरोलिथिएसिस यानी किडनी स्टोन में भी चुकंदर का सेवन करना हानिकारक माना गया है। किडनी स्टोन से पीड़ित लोगों को चुकंदर से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि इसमें भारी मात्रा में मौजूद ऑक्सालेट किडनी स्टोन की समस्या और भी ज्यादा और गंभीर बना सकता है।

डायबिटीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो भी आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर खाने से डायबिटीज के मरीजों में नर्व डैमेज का खतरा बना रहता है। साथ ही चुकंदर का जूस पीने से शरीर में फाइबर कम होता है और ग्लाइसेमिक लोड काफी बढ़ जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि डायबिटीज के मरीज चुकंदर से परहेज करें।

एलर्जी

कई बार चुकंदर का सेवन करने कुछ लोगों को त्वचा पर चकत्ते, पित्त पथरी, खुजली, ठंड लगना और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही चुकंदर का जूस पीने से भी कई लोगों कुछ दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको चुकंदर से ऐसी कुछ एलर्जी महसूस हो, तो इसका सेवन न करें।

लिवर को होता है नुकसान

ज्यादा मात्रा में चुकंदर सेवन करने कई बार लिवर डैमेज होने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, चुकंदर में आयरन, कॉपर और अन्य मिनरल्स की भारी मात्रा पाई जाती है, जो इसके अधिक सेवन से लिवर में जमा हो जाते हैं, जिससे आपको समस्या हो सकती है।

डिसक्लेमर: लेख में उल्लिखित सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के लिए हैं न कि किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Trending