Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

Karnataka Results LIVE : शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस दफ्तर में मरघट सा सन्नाटा, राहुल गांधी नहीं करेंगे प्रेस कान्फ्रेेस!

Published

on

Loading

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आए रुझानों और नतीजों के मुताबिक कांग्रेस साफ तौर पर बड़ी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। कर्नाटक की जनता ने इस बार सत्ता में बदलाव के लिए बीजेपी के पक्ष में वोट डाले हैं। रुझानों और नतीजों से साफ है कि बीजेपी को बहुमत के आसपास या इसके पार वोट मिले हैं। इस हार के बाद कांग्रेस के नई दिल्ली के हेडक्वार्टर पर सन्नाटा पसर गया है।

खबर के मुताबिक, अकबर रोड के कांग्रेस हेडक्वार्टर पर कोई बड़ा नेता दूर दूर तक नजर नहीं आ रहा है। कुछ मीडियाकर्मियों को छोड़कर महज कुछ पार्टी कार्यकर्ता ही मौजूद हैं। कांग्रेस ने अपनी हार मान ली है।

इसके बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गुस्सा और निराशा का माहौल है। कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि नतीजे निराशाजनक हैं। कांग्रेस ने इन चुनावों में काफी मेहनत की थी। कांग्रेस एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर से मुकाबला नहीं कर सकी है। इसका फायदा बीजेपी ने बड़ी होशियारी से किया है।

इन सब के बीच शर्मनाक हार का सामना कर रही कांगेस का एक और सवाल है। क्या शाम तक होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी मौजूद होंगे? सूत्रों की मानें तो राहुल इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कभी हिस्सा नहीं लेंगे। वो इस वक्त नई दिल्ली के तुगलक लेन के अपने आवास पर हैं।

कांग्रेस के बड़े नेता फिलहाल हेडक्वार्टर में इस पूरे आउटकम पर विचार-विमर्श नहीं कर रहे। बड़े नेता भी चुप्‍पी साधे हुए हैं। कांग्रेस शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। पार्टी के प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

 

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending