Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अभी-अभी: मोदी सरकार में फेरबदल, स्मृति से छिना मंत्रालय, पीयूष बने अस्थायी वित्त मंत्री

Published

on

Loading

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है। अरुण जेटली की खराब तबीयत को देखते हुए पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का भी अस्थायी प्रभार दिया गया है। खबरों के मुताबिक स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौर को इसका जिम्मा सौंप दिया गया है। इसका अर्थ स्पष्ट है कि स्मृति अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय ही देखेंगी।

राज्यवर्धन सिंह राठौर

26 मई को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। बताया जा रहा कि पीएमओ से सभी मंत्रियों के कामकाज को स्कैन किया जा रहा है। अटकलें हैं कि स्मृति के कामकाज के चलते ही उनसे सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस ले लिया गया। अब उन्हें सिर्फ कपड़ा मंत्रालय तक ही सीमित कर दिया गया है।

वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने कारण रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली पिछले एक महीने से अस्वस्थ्य हैं। सोमवार को ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। जेटली के स्वस्थ्य होने तक वित्त मंत्रालय का कार्यभार रेल मंत्री पीयूष को सौंपा गया है।

पीयूष गोयल

एसएस अहलूवालिया का भी मंत्रालय बदला गया है। केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कनन्नथानम को इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय से हटा दिया गया है। अब अहलूवालिया इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री होंगे।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending