मनोरंजन
फिल्म ‘शमशेरा’ में इस हॉट एक्ट्रेस की हुई एंट्री, किस करने के मामले में बना चुकी हैं रिकॉर्ड
मुंबई। फिल्म ‘शमशेरा’ के टीजर में रणबीर कपूर के नजर आने के बाद अब इसकी एक्ट्रेस का भी ऐलान कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में वाणी कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा ने खुद इसकी पुष्टि की है।
करण ने जारी बयान में कहा, फिल्म में वाणी रणबीर की नायिका की भूमिका में हैं और उनका रोल भी बहुत महत्वपूर्ण है। वाणी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी जो कि फिल्म को आगे बढ़ाती हैं।
फिल्म में वाणी कपूर को कास्ट किए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि इस किरदार के लिए वह बिल्कुल उपयुक्त हैं। वह एक अच्छी अदाकारा, डांसर और खूबसूरत हैं। हम दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पर्दे पर कुछ नया व शानदार लाना चाहते थे और वाणी इसके लिए बिल्कुल फिट हैं।
बता दें कि फिल्म के टीजर से देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में हैरतअंगेज एक्शन दृश्य होंगे। यह पहली बार है जब रणबीर कपूर चॉकलेट ब्वॉय इमेज से हटकर इस तरह का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग साल 2018 के अंत में शुरू होगी। माना जा रहा है कि फिल्म 2019 जून तक रिलीज होगी।
मनोरंजन
शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।
इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।
-
लाइफ स्टाइल1 day ago
पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर इन लोगों के लिए है नुकसानदेह, जानें कैसे
-
मनोरंजन3 days ago
सुप्रिया श्रीनेत पर कंगना का पलटवार, कहा- हर महिला गरिमा की हकदार है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
योगी सरकार के कार्यकाल के 7 साल पूरे, सीएम ने जनता का जताया आभार
-
नेशनल3 days ago
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छठी लिस्ट की जारी, राजस्थान से 4, तमिलनाडु की 1 सीट शामिल
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिकी की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा- ये हमारा आंतरिक मामला
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसेना एयर स्टेशन पर आतंकी हमला, 4 हेलीकाप्टर, 3 ड्रोन तबाह
-
नेशनल3 days ago
तबीयत खराब होने के बाद मुख्तार अंसारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, हालत स्थिर
-
नेशनल3 days ago
कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए