Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

पेड़ काटने के दौरान अचानक निकली ऐसी रहस्यमयी चीज, देखकर भाग खड़ा हुआ शख्स

Published

on

पेड़

Loading

कई दफा हमारे साथ ऐसी घटनाएं होती हैं जिसे देखकर आखों को यकीन नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो उस घटना के बाद अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहा था। पूरा मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। यहां एक ऐसा पेड़ मिला है जिसमें से धुआं निकलते हुए देखा गया है।

पेड़

साभार इंटरनेट

धुआं भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि हरे रंग का। जी हां आपने सही सुना न्यू जर्सी में एक पेड़ की कटाई के दौरान उससे हरे रंग का धुंआ निकलते देखा गया। धुआं देखकर कटाई कर रहा शख्स खौफ में आ गया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इस घटना को वहां के लोग चमत्कार समझने लगे।

पेड़

साभार इंटरनेट

दरअसल, हैंडर्सन मिलविले नामक शख्स, पाइन के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। उन्होंने जब एक पेड़ को जेसीबी मशीन की मदद से गिराया, तो उसमें से हरे रंग का धुआं निकलने लगा। यह देखकर वह चौंक पड़े। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ कैसे।

पेड़

साभार इंटरनेट

इस घटना को लेकर जब कमबरलैंड काउंटी के स्वास्थ्य अधिकारी मेगन शेपर्ड से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं है। अक्सर ऐसी घटना सामने आती रहती हैं।

पेड़ों में जब पराग अपने चरम पर पहुंच जाता है, तो भारी-भरकम औजार से पेड़ों की कटाई करने पर उनमें से ऐसा धुंआ निकलने लगता है। यह सामान्य घटना है। लेकिन उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस धुएं से सावधानी बरतने की भी जरुरत है इससे आंखों में खुजली भी हो सकती है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending