Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी में खाने की मची लूट, बर्तन भी लूट ले गए लोग

Published

on

तेजप्रताप

Loading

नई दिल्ली। शादियों के इस सीजन में आपने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों की शादी के बारे में सुना होगा। पहले मिलिंद सोमन फिर सोनम कपूर, नेहा धूपिया और उसके बाद हिमेश रेशमिया। ठीक इसी तरह एक और शादी थी जिसकी चर्चा हर ओर थी। यह शादी तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की थी। शादी के इंतजाम से यह लग रहा था कि यह किसी बॉलीवुड हस्ती की शादी है लेकिन इस समारोह में लोकल टच तब आया जब जयमाल के समय भगदड़ मच गई। खबर है कि जयमाल के दौरान स्टेज का एक हिस्सा टूट गया जिससे कुछ लोग घायल हो गए।

तेजप्रताप

साभार इंटरनेट

इसके बाद शादी में आए बारातियों के बीच खाने के लिए हंगामा खड़ा हो गया। तेज प्रताप की शादी में मेहमानों के बीच खाने को लेकर भगदड़ मच गई। वेटनरी ग्राउंड पर खाना न मिलने पर गुस्साई भीड़ ने खाने के काउंटर पलट दिए।

तेजप्रताप

साभार इंटरनेट

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आयोजकों को लाठियां तक चलानी पड़ीं, जिस कारण वहां थोड़ी देर के लिए भगदड़ सा माहौल बन गया। कुछ लोगों को चोटें भी आईं और लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया।

तेजप्रताप

साभार इंटरनेट

हालात तब और बिगड़ गए जब कई लोग खाने का सामान ही उठाकर लेकर जाने लगे, तो कई लोग केटरर का बर्तन ही उठाकर भागने लगे। भीड़ ने वहां पर रखीं खाने की प्लेट तक को तोड़ दिया।

तेजप्रताप

साभार इंटरनेट

अनियंत्रित भीड़ ने वीआइपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को भी नहीं छोड़ा और घेरा तोड़कर लूटपाट करने लगे। पार्टी के कई नेताओं ने लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनकी यह कोशिश असफल रही।

कई मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि उनके साथ भी हाथपाई हुई और उनके उपकरणों को क्षति पहुंचायी गई। कैटरर ने कहा कि भीड़ ने उनके कुछ बर्तन और अन्य चीजें लूट लीं। बता दें कि शादी सामारोह का यह वेटरनरी कॉलेज मैदान में किया गया था।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending