Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कान्स में फैंस अपलक मुग्ध होकर देखते रहे ऐश्वर्य राय का सौन्दर्य

Published

on

Loading

कान्स फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्य राय के बटरफ्लाई गाउन ने जलवा बिखेरा। इस गाउन को दुबई के रहने वाले डिजाइनर माइकल सिन्को ने डिजाइन किया है। रेड कार्पेट पर 17 वर्षों से ऐश्वर्य राय अपने फैंस की वाहवाही बटोर रही हैं। 71वें कान्स फिल्म महोत्सव में पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय जैसे ही रेड कार्पेट पर उतरी फैंस तो उनके सौन्दर्य से मुग्ध ​हो गए।

डिज़ाइनर माइकल सिन्को ने अपना पूरा हुनर इस बटरफ्लाई गाउन पर उतार दिया था। इसमें पीकॉक डिजाइन का काम किया गया था। इस आउटफिट में ऐश्वर्या की खूबसूरती देखती ही बन रही थी। तस्वीरों में आप भी देखें….

कान्स में फैंस अपलक मुग्ध होकर देखते रहे ऐश्वर्य राय का सौन्दर्य

कान्स में फैंस अपलक मुग्ध होकर देखते रहे ऐश्वर्य राय का सौन्दर्य

कान्स मे ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending