Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

वायरल हो रहे फर्जी व्हट्सऐप मैसेज ने ली एक और जिंदगी, भीड़ ने पीट-पीट कर मारा

Published

on

Loading

आजकल तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में घबराहट फैलाने वाला एक फर्जी मैसेज व्हट्सऐप पर वायरल हो रहा है। इस मैसेज में लिखा गया है कि इलाके में संदिग्ध से दिखने वाले बाहरी लोग आ गए हैं जो बच्चों का अपहरण कर रहे हैं। पिछले दो दिनों में अब तक इस तरह के मैसेज की वजह से दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

बुधवार को भीड़ ने पुलिकट में पुल के किनारे सो रहे एक बेघर को जगाया, उसे पीटने के बाद उसे पुल से बांधकर फांसी लगा दी। भीड़ को शक था कि यह शख्स बच्चों को अपहरण करने वाले गिरोह का सदस्य है। इसके बाद एक दूसरी घटना में एक महिला की इसी तरह हत्या कर दी गई। हैरानी की बात थी कि यह महिला अकेली नहीं थी बल्कि अपने रिश्तेदारों के साथ थी। घटना में उन लोगों को भी चोटें आई हैं।

बताया जाता है कि यह महिला तिरुवनामलाई जिले के एक गांव में अपने कुल देवता की पूजा करने आई थी। उसके साथ कार में उसके रिश्तेादार भी थे। एक जगह रास्ता पूछने के लिए उन लोगों ने कार रोकी, इस बीच उस महिला ने वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटनी शुरू कर दी। इस पर लोगों को शक हो गया कि यह महिला बच्चों का अपहरण करने आई है। इसके बाद भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया।

ऐसी घटनाओं का शिकार उन लोगों को बनाया जा रहा है जो देखने में उत्तर भारतीयों की तरह लगते हैं, क्योंकि वायरल हो रहे मेसेज में बताया गया है कि उत्तर भारत से एक गिरोह आकर बच्चों का अपहरण कर रहा है। अफवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए कई जिलों के पुलिस अधिकारी ऑटो में लाउडस्पीकर लगाकर जनता से अपील कर रहे हैं। इनमें कहा जा रहा है कि इस तरह के वायरल हो रहे मैसेज पर भरोसा न करें और ना ही उन्हें फॉरवर्ड करें। इस सिलसिले में एक वीरराघवन नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इसने अपनी फेसबुक पर इसी तरह के एक विडियो को पोस्ट किया था।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending