Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

फेसबुक ने भारत के नेता जी लोगों और राजनीतिक पार्टियों के लिए शुरू की हेल्पलाइन

Published

on

Loading

फेसबुक ने भारत के नेताओं को राजनीतिक दलों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है। भारत में चुनावों के दौरान किसी दल विशेष के बारे में झूठी खबरें या दुष्प्रचार को रोकने के लिए फेसबुक एक माइक्रो साइट भी बनाने जा रही है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, फेसबुक ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। आपको याद होगा कि हाल ही में फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका नाम की एक कंपनी पर फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियों के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। ऐसा आरोप भी था कि ऐसा करके अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों को भी प्रभावित करने की कोशिश की गई। इस बीच फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने यह भी माना था कि भारत के 5.62 लाख यूजर्स का डेटा भी चोरी हुआ था।

ताजा जानकारी में फेसबुक ने बताया कि भारत के नेताओं और राजनीतिक पार्टिंयों के लिए ईमेल हॉटलाइन शुरू की गई है। अगर यूजर्स को किसी किस्म के साइबर खतरे का अहसास होता है तो वे indiacyberthreats@fb.com  पर जाकर अपनी बात रख सकते हैं। इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों और नेताओं के अकाउंट्स के लिए फेसबुक ने साइबर सिक्युरिटी गाइड भी रिलीज की है। इसमें उन बेसिक बातों पर जोर दिया गया है जिससे उनके अकाउंट की सिक्युरिटी और मजबूत हो जैसे टू फैक्टर ऑथैंटिकेशन और संदेहस्पद लगने वाले लिंकों को क्लिक ना करने की हिदायत वगैरह।

फेसबुक पर पोस्ट किए जाने वाली फेक खबरों और विडियोज को पहचानने और उनपर रोक लगाने के लिए फेसबुक ने भारत की फैक्ट चैकिंग वेबसाइट बूम लाइव के साथ पिछले महीने साझेदारी की शुरूआत की। इसके जरिए फेक न्यूज को पहचान कर उसे वायरल होने से रोका जाएगा। इसके अलावा पॉलिटिकल और इशू बेस्ड एड के साथ डिस्क्लोजर को भी अनिवार्य कर दिया जाएगा ताकि पता चल सके कि इसके लिए किसने पैसे खर्च किए हैं। ऐसा मूलतः 2019 के चुनावों के मद्देनजर किया जा रहा है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending