Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हिमेश रेशमिया ने गुपचुप रचाई शादी, दुल्हन के बारे में जानिए सब कुछ

Published

on

Loading

बॉलीवुड में शहनाई बजने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही सोनम कपूर की शादी हुई थी कि अचानक नेहा धूपिया ने अपनी शादी की घोषणा कर दी और वो भी सीधे शादी की फोटो के साथ। इस लिस्ट में अब एक और नाम हिमेश रेशमिया का भी जुड़ गया है।

सिंगर हिमेश रेशमिया ने शुक्रवार शाम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। हिमेश पिछले एक साल से सोनिया के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। बता दें कि सोनिया को हमसफर बनाने से पहले हिमेश ने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोडक़र पहली पत्नी कोमल से तलाक ले लिया था।

हिमेश रेशमिया के बिजनेस पार्टनर राकेश उपाध्याय ने उनकी शादी की पुष्टि की। उपाध्याय ने बताया, मेरे भाई और बिजनेस पार्टनर हिमेश ने सोनिया कपूर से शादी की। यह शादी समारोह उनके निवास पर 11 मई की शाम को हुआ। इसमें हिमेश और सोनिया के बेहद करीबी दोस्त और परिजन ही शामिल हुए।

कौन हैं सोनिया
सोनिया खुद भी एक एक्ट्रेस हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनका नाम हिमेश रेशमिया की वजह से सुर्खियों में रहा है। यह भी कहा जाता रहा कि हिमेश और सोनिया की नजदीकियां ही उनकी पहली शादी खत्म होने का कारण थीं। वैसे सोनिया ने टीवी पर ‘कैसा ये प्यार है’, ‘परिवार’, ‘पिया का घर’ और ‘येस बॉस’ जैसे शोज में काम किया है। सोनिया को सबसे ज्यादा सीरियल ‘किट्टी पार्टी’ में निभाए गए किरदार रुखसाना के लिए जाना जाता है। सीरियल्स के अलावा सोनिया ने ‘फरेब’, ‘सत्ता’, ‘कार्बन’ और ‘ऑफिसर’ जैसी फिल्?मों में छोटे-मोटे रोल भी निभाए हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending