Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नेहा धूपिया ने एक मशहूर क्रिकेटर के बेटे से शादी कर फैंस को चौकाया

Published

on

Loading

मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया (37 वर्ष) ने अंगद बेदी (35 वर्ष) से विवाह कर लिया है। अंगद बेदी एक मशहूर क्रिकेटर के बेटे हैं, इनके पिता का नाम ​क्रिकेट जगत में बेहद सम्मान से लिया जाता है।

नवविवाहित जोड़े ने दक्षिण दिल्ली के गुरुद्वारे में आनंद कारज समारोह में शादी की, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों ने हिस्सा लिया। जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए इसका ऐलान किया। नेहा धूपिया ने इसे अपने जीवन का सबसे अच्छा निर्णय बताया।

नेहा ने शादी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी का सबसे सही फैसला..आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की, हैलो हसबैंड!”

सोनम और आनंद आहूजा की शादी के चर्चे अभी चल ही रहे हैं इसी बीच बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अदाकारा ने चुपके-चुपके शादी कर अपने प्रशंसकों को सरप्राइज कर दिया। अपनी शादी के वक्त नेहा ने गुलाबी रंग के लहंगे के साथ गुलाबी रंग की बिंदी लगाई। उनके भारी आभूषण उन्हें और अधिक खूबसूरत बना रहे थे। दुल्हे ने गुलाबी रंग के ‘साफा’ के साथ क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।

करन जौहर ने भी नेहा धूपिया की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। ‘पिंक’ में अपनी प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले अंगद ने लिखा, “बेस्ट फ्रेंड.अब मेरी पत्नी!!! हैलो मिसेज बेदी, नेहा धूपिया।”

अगर नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी के बारे में बात करें तो अंगद बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टाइगर जिंदा है और पिंक में भी उन्होंने अहम रोल निभाया है। आपको एक राज की बात बताते हैं अंगद बेदी पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं
अंगद और नेहा काफी लंबे समय से दोस्त थे।

शादी में अजय जडेजा, आशीष नेहरा और गौरव कपूर ने भाग लिया। करण जौहर, सोहा अली खान, रफ्तार, हर्षवर्धन कपूर, रणविजय सिंगा, सोफी चौधरी जैसे दिग्गजों ने ट्वीट कर जोड़े को बधाई दी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending