मनोरंजन
फिल्म ‘102 नॉट आउट’ रिलीज, पिता अमिताभ और बेटे ऋषि कपूर की नूराकुश्ती देखनी है तो सिनेमाहाल में जल्दी जाएं
ओह माई गॉड फेम उमेश शुक्ला की बहुप्रतीक्षारत फिल्म ‘102 नॉट आउट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई दिए। इससे पहले अमिताभ और ऋषि अमर अकबर एंथोनी और नसीब जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
Think this is too cool! Nice job of the PR pic.twitter.com/Y9VdLtEQgR
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 3, 2018
यह फिल्म सौम्या जोशी के लिखे गुजराती नाटक पर बनी हुई है। यह फिल्म 75 साल के बेटे और उसके 102 साल के बाप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया के सबसे अधिक समय तक जीवित रहने वाले शख्स का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता है, और यह रिकॉर्ड एक 118 साल के चीनी शख्स के पास है।
अमिताभ बच्चन ने पिता की भूमिका की है और बेटे का रोल ऋषि कपूर ने अदा किया। पिता और बेटा दोनों अपना वृद्ध जीवन जी चुके हैं तो यह देखना मजेदार है कि अब ये अपने बुढ़ापे के साथ क्या करते हैं।” इसके लिए अब आपको बड़े स्क्रीन के पास जाना होगा और जानना होगा फिल्म में है क्या।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन