Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

स्मार्टफोन में छिपे शैतान को भगाने के लिए जला रहे थे फोन की होली, हुआ धमाका 30 घायल

Published

on

Loading

उत्तरी लंदन में कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना आप कभी नहीं कर सकते। वहां बुधवार रात को एक पारंपरिक यहूदी पर्व मनाया जा रहा था। इस पर्व में सैकड़ों लोग शामिल होकर जलती हुई लकडि़यों के ढेर के आसपास उत्सव मना रहे थे कि अचानक इसमें जोरदार धमाका हुआ और करीब 30 लोग जख्मी हो गए।

हुआ यह कि लाग बाओमर नाम के इस उत्सव के आयोजन में शामिल एक यहूदी धर्मगुरू ने लोगों को स्मार्टफोन और टेक्नॉलजी की बुराइयों के बारे में बताना शुरू किया। उन्होंनेे कहा इसमें शैतान का निवास है, इसके बाद धर्मगुरू ने अपना फोन उठाकर आग में फेंक दिया। उनकी देखादेखी और लोग भी अपने फोन आग में फेंकने लगे। इसी दौरान बहुत जोर से विस्फोट हुआ जिससे आग के आसपास खड़े कम से कम 30 लोग झुलस गए। मौके पर तुरंत फायरब्रिगेड पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना हे कि धमाका आग में ईंधन की वजह से हुआ फोन की वजह से नहीं क्योंकि आग में पहले से ही काफी फोन पड़े हुए थे। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्तर्राष्ट्रीय

सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।

जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।

Continue Reading

Trending