Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इस शख्स ने पहले कॉलगर्ल के साथ ये किया फिर पुलिस को फ्रिज में रखी मिलीं अंतड़ियां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नरभक्षी, ये शब्द जानवरों के लिए तो इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर हम आप से कहें कि बात है एक नरभक्षी इंसान के बारे में तो? इंसान के बारे में जब सुनने को मिलता है कि उसने किसी इंसान का मांस खाया तो कई तरह की भावनाएं हमारे दिमाग में आती है, डर, घृणा, विभत्सना इत्यादि। खबर भी इन्हीं सब भावनाओं से भरी और ऐसे ही एक इंसान के बारे में है। ये इंसान एक वेश्या को अपने घर लाता है। किसी कारण से जब वो लड़की चिल्लाने लगती है तो उसे चुप कराने के लिए उसका मर्डर कर देता है। लेकिन हैवानियत का पता तब चलता है जब पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचती है।

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में रहने वाले 63 वर्षीय अल्फ्रेड एक रोज़ एक महिला को संबंध बनाने के इरादे से विएना रेलवे स्टेशन से अपने घर लेकर आता है। बकौल अल्फ्रेड वो महिला को मारना नहीं चाहता था लेकिन महिला किसी बात को लेकर चिल्लाने लगी जिसे शांत करने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। जब पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो पुलिस को महिला की आंतें फ्रिज में रखी मिली। घर से थोड़ी दूर पर झील के पास उसका धड़ और शरीर के बाकि अंग भी पड़े हुए मिले। अल्फ्रेड ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह एक नरभक्षी है। उसे महिलाओं का मांस खाना पसंद है। अल्फ्रेड ने पुलिस को बताया कि वह महिला की अंतड़ियों को बाद में खाना चाहता था। इसलिए पहले उसने अपने बाथरूम में महिला के टुकड़े-टुकड़े किए। फिर अंतड़ियों को बुरी तरह से कुचला, ताकि फ्रिज में आसानी से रख सके। इसके बाद उसने अंतड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख दिया था ताकि उनका स्वाद और बढ़ जाए।

पुलिस ने अल्फ्रेड को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका मूल रूप से स्लोवाकिया की रहने वाली थी। अल्फ्रेड के घर के पास स्थित झील के किनारे वेश्या का धड़ मिला था। अधिकारियों की मानें तो झील के पास महिला के अन्य अंग भी हो सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending