Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानिए दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देशों का कितना है रक्षा बजट

Published

on

Loading

सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों में पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे पर चीन बरकरार है। इस दौरान भारत भी सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले टॉप 5 देशों में शामिल हो गया है। यह जानकारी स्वीडन के स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की रिपोर्ट से प्राप्त हुई।

अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर सऊदी अरब, चौथे पर रूस और फिर पांचवे स्थान पर भारत है। फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए भारत इस स्थान पर पहुंचा है। आपको बता दें कि 2016 की तुलना में भारत ने एक साल में सैन्य खर्च में 5.5 बढ़ोतरी हुई है।

हालांकि, टॉप-5 में शामिल होने के बावजूद भारत का रक्षा खर्च चीन से 3.6 गुना कम है। चीन ने अपना सैन्य खर्च करीब 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ाते हुए 15.19 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। जबकि भारतीय सेना में करीब 14 लाख सैन्यकर्मी हैं। वहीं दुनियाभर के कुल रक्षा खर्च की बात की जाए तो 115.92 लाख करोड़ रुपये का 60 प्रतिशत हिस्सा भारत और चीन का है।

टॉप 10 देशों के कुल सैन्य खर्च को देखें तो (आंकड़े लाख करोड़ रुपये में) अमेरिका 40.68, चीन 15.19, सऊदी अरब 4.60 रूस 4.40, भारत 4.26 खर्च करता है। वहीं, फ्रांस 3.86, ब्रिटेन 3.13, जापान 3.30, जर्मनी 2.95 और दक्षिण कोरिया 2.61 खर्च करता है।

जहां चीन, भारत और सऊदी अरब जैसे देश लगातार अपना सैन्य खर्च बढ़ा रहे हैं, वहीं रूस सैन्य खर्च को कम कर रहा है। पश्चिमी देशों के साथ तनाव के बावजूद रूस का सैन्य खर्च पिछले साल से घटकर 4.41 लाख करोड़ रुपये रह गया है, जो 2016 के मुकाबले 20 प्रतिशत कम है।

2010 से ही अमेरिका ने अपने सैन्य खर्च में कमी की थी, लेकिन 2017 में ये एक बार फिर अपने बढ़े हुए स्तर पर लौटी। गौतरलब है कि दुनिया के टॉप 10 देशों का सैन्य खर्च दुनियाभर की जीडीपी का 2.2 प्रतिशत है।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending