Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

अनुमान: ये पांच वजहें भारत क्या पूरे विश्व में महिलाओं के रेप का कारण बन रहीं हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। समाज में एक माहौल बन गया है। ये माहौल महिलाओं के लिए पूरी तरह असुरक्षित है। हमारी आस-पास की घटनाएं एक-एक कर महिलाओं की हिम्मत को चूर-चूर कर रहीं हैं। हमने आज थोड़ा जांचा-पढ़ा तो हमे पता चला कि कुछ कारण हैं जो इन घटनाओं को बढ़ावा दे रहें हैं। ये कारण न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं के शोषण का कारण बन रहें हैं। बात करते हैं इन पांच वजहों की

पहली वजह–  पुरुष भारी, नारी बेचारी

भारतीय समाज में पुरुषों की सत्ता चलती है और यहां स्त्रियों को उपभोग की वस्‍तु समझा जाता है। ये उनके प्रति हिंसा का सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। महिलाएं अपने अधिकारों से अपरिचित हैं और बचपन से ही उन्‍हें घर में आवाज़ उठाने की आजादी नहीं दी जाती है। इसी कारण समाज में भी उन्‍हें दया की दृष्टि से देखा जाता है।

दूसरी वजह–  पुलिसवाला तो है पुलिसवाली नहीं

कई बार रेप पीडित महिलाएं सिर्फ इसलिए शिकायत नहीं करवा पाती हैं क्‍योंकि वो पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछे जाने वाले बेतुके और कई बार घटिया सवालों से घबराती हैं। महिला पुलिसकर्मियों की कमी के कारण और शर्म की वजह से महिलाएं अपने साथ हो रहे अत्‍याचार की शिकायत करते समय डिटेल में सब कुछ नहीं बता पाती हैं।

तीसरी वजह–  Y-Z में बिजी पुलिस जवान

देश के अधिकतर जवान बड़े-बड़े नेताओं और अफसरों की y श्रेणी तो कहीं z श्रेणी सुरक्षा में तैनात हैं। दिल्‍ली में 84000 पुलिस जवानों में से सिर्फ एक तिहाई पुलिस ही आम जनता की सेवा में उपलब्‍ध है। ये बेहत मायूस कर देने वाली बात है।

चौथी वजह–  रेप के साथ शादी मुफ्त

अगर हमारे समाज में किसी लड़की के साथ रेप होता है तो परिवार और समाज की ओर से उस पर आरोपी से समझौता कर लेने का दबाव बनाया जाता है। कई बार तो आरोपी से शादी ही करवा दी जाती है। यही नहीं कई मामलों में तो पुलिस ही पीडित महिला पर समझौते के लिए दबाव डालती है।

पांचवी वजह– गंदी बात, पूरी रात

आपको पता है पोर्न साईट के इस्तेमाल में भारत नंबर एक पर है। ये भी रेप के बढ़ते मामलों का एक प्रमुख कारण है। दिनभर-रातभर गलत चीज़ें देखते रहते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ों को देखकर इनका दिमाग खराब हो जाता है और ये कोई गलत कदम उठा बैठते हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending