Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

क्या 12 मई तक नहीं बढ़ेगी पेट्रोल, डीजल की कीमतें !

Published

on

Loading

आपने गौर किया होगा कि पिछले एक हफ्ते से तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। मीडिया में ऐसी अटकलें हैं कि शायद ऐसा कर्नाटक में होने वाले चुनावों के मद्देनजर किया जा रहा है।
भारत में तेल की कीमतें अब अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर तय की जाती हैं। इस मानक में पिछले एक हफ्ते में लगभग 2 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन अब तक इसका असर घरेलू बाजार में तेल की कीमतों पर नहीं पड़ा है।

लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है कि तेल कंपनियां इस घाटे को बर्दाश्त कर रही हैं और ग्राहकों से बढ़े दाम नहीं वसूल रही हैं, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसी चर्चा है कि 12 मई को कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं और सरकार ने तेल कंपनियों को तब तक पैसे न बढ़ाने के लिए कहा है, हालांकि तेल कंपनियां और सरकार दोनों ही इस बात से इनकार कर रही हैं।

24 अप्रैल को आखिरी बार तेल की कीमत बढ़ाई गई थीं। तबसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें बढ़ चुकी हैं ऊपर से रुपए भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है। इस हिसाब से पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी करीब 50 से 60 पैसे बढ़ जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चलिए आपको क्या, 12 तक सस्ता तेल भरवाते रहिए।

नेशनल

अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’

Published

on

Loading

अमरोहा। पीएम मोदी ने अमरोहा के गजरौला में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, तो सपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये लोग आए दिन राम मंदिर और सनातन आस्था को गालियां दे रहे हैं। अभी रामनवमी पर प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ है। आज जब पूरा देश राममय है। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्ति करने वालों को सार्वजनिक रूप से पाखंडी कहते हैं।

इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहम्मद शमी अमरोहा के ही रहने वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, अमरोहा केवल ढोलक ही नहीं, देश का डंका भी बजाता है। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट वर्ल्ड कप में भाई मोहम्मद शमी ने जो कमाल किया वो पूरी दुनिया ने देखा है। खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया है और योगी सरकार यहां के युवाओं के लिए स्टेडियम भी बनवा रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमरोहा की एक ही थाप है- कमल छाप और अमरोहा का एक ही स्वर है- फिर एक बार मोदी सरकार।’’

आपको बता दें कि जब भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरान पीएम ने भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शमी से भी मुलाकात की थी। उन्होंने शमी की पीठ थपथपाई थी और उनसे बात भी की थी। पीएम मोदी का ये वीडियो उस दौरान काफी वायरल हुआ था।

अपने भाषण में आगे पीएम मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव में आप का एक एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला है। भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े विजन और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन इंडिया गठबंधन के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। इस मानसिकता का सबसे बड़ा नुकसान अमरोहा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्रों को उठाना पड़ा है।

Continue Reading

Trending