उत्तराखंड
Trekker’s के लिए खुशखबरी : गौमुख तक जाने वाले ट्रेकरों को नहीं सताएगा कठिन रास्तों का दर्द
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और जिलाधिकारी, उत्तरकाशी डॉ.आशीष चैहान ने गौमुख ट्रैक का पैदल निरीक्षण किया है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र में पर्यटक एवं ट्रेकरों के चहलकदमी की जानकारी भी ली।
मुख्य सचिव ने गौमुख पैदल मार्ग को ठीक करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भोजवासा से तपोवन जाने वाले ट्रेकरों एवं धार्मिक पर्यटकों के लिए भोजवासा में ट्राली लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यात्रा रूट पर व्यवस्था का जायजा लेते हुए गंगोत्री धाम में पूजा भी की और साथ ही गंगा मैया की आरती में भी शामिल हुए।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने डॉ.आशीष चैहान के साथ चारधाम यात्रा में मुहैया सुविधा को लेकर बैठक ली। इसके बाद दोनो ही गौमुख ट्रैक रूट के पैदल निरीक्षण को रवाना हुए और रात्रि विश्राम भोजवासा में किया।
मुख्य सचिव सोमवार को सुबह आठ बजे रूट के निरीक्षण करते हुए गौमुख से तपोवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक सौन्दर्य के धरोहर तपोवन में धार्मिक पर्यटकों एवं ट्रेकरों की आवाजाही के लिए वन विभाग के अधिकारी से जानकारी ली।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश